Macfos IPO : ई-कॉमर्स कंपनी मैकफोस (Macfos) के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 3 दिन के इस आईपीओ के लिए आज 21 फरवरी को अंतिम दिन है। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन यह इश्यू अब तक 160 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसके लिए अब तक 312,90,44,000 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं जबकि ऑफर पर 16,68,000 शेयर थे। ग्रे मार्केट से भी इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहे हैं। इस आईपीओ के लिए 96 रुपये से 102 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा QIB, 15 फीसदी हिस्सा NII और 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।
