Get App

Macrotech Developers का IPO कल खुलेगा, सब्सक्राइब करने से पहले Grey Market Premium सहित जान लें ये 10 बातें

कंपनी 2500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO 7 अप्रैल को लॉन्च करेगी और यह सब्सक्रिप्शन के लिए 9 अप्रैल तक खुला रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2021 पर 4:26 PM
Macrotech Developers का IPO कल खुलेगा, सब्सक्राइब करने से पहले Grey Market Premium सहित जान लें ये 10 बातें

मुंबई बेस्ड भारत की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (Macrotech Developers) यानी पूर्व की लोढ़ा डेवलपर्स (Lodha Developers) 2500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना IPO 7 अप्रैल को लॉन्च करेगी। यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 9 अप्रैल तक खुला रहेगा।

Lodha Developers ने इस IPO के लिए इश्यू प्राइस बैंड 483-486 रुपये तय किया है। इसका लॉट साइज 30 शेयर का है। लोढ़ा डेवलपर्स के IPO को लेकर प्राइमरी मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है। यही वदह है कि कई ग्लोबल और डोमेस्टिक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस एंकर इंवेस्टर के तौर पर कंपनी से जुड़ना चाहती हैं।

इस मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कनाडाई इंवेस्टमेंट फर्म ब्रुकफील्ड ऐसेट मैनेजमेंट इंक (Brookfield Asset Management Inc) के साथ अमेरिकी प्राइवेट इंवेस्टमेंट फर्म वेलिंगटन मैनेजमेंट कंपनी (Wellington Management Co), अबु धाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (Abu Dhabi Investment Authority ) और Ivanhoe Cambride के साथ HDFC Mutual Fund एंकर इंवेस्टर के तौर पर कंपनी में निवेश करेगी।

इतना है Grey Market Premium

लोढ़ा डेवलपर्स के IPO से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर्स का ग्रे मार्केट प्रीमियम कमजोर दिख रहा है। Macrotech Developers के अनलिस्टेड शेयर अपने इश्यू प्राइस से 4% से 5% प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे हैं। IPO Watch के डेटा के मुताबिक, कंपनी के शेयर की कीमत आज ग्रे मार्केट में 506 रुपये से 511 रुपये के बीच थी।

सब्सक्राइब करने से पहले जानें ये खास बातें

1. इस IPO में 50% शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIPs) के लिए आरक्षित होंगे। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15% और रिटेल इंवेस्टर्स के लिए 35% शेयर आरक्षित होंगे। साथ ही 30 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं।

2. लोढ़ा डेवलपर्स के IPO का शेयर एलॉटमेंट 16 अप्रैल को फाइनल हो जाएगा और जिन्हें शेयर इश्यू नहीं होंगे उन्हें 19 अप्रैल तक रिफंड मिल जाएंगे। योग्य निवेशकों के Demat अकाउंट में 20 अप्रैल को शेयर जारी कर दिए जाएंगे। साथ ही कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में 22 अप्रैल को लिस्ट होंगे।

3. कंपनी ने इस IPO के लिए करीब 10 इंवेस्टमेंट फर्म्स को अपनी लीड मैनेडर नियुक्त किया है। इनमें एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया और कोटक महिंद्रा कैपिटल ग्लोबल कोऑर्डिनेटर्स और बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

4. साथ ही ICICI Securities, Edelweiss फाइनेंशियल सर्विसेज, IIFL सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल, Yes सिक्योरिटीज, SBI कैपिटल मार्केट्स और बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल मार्केट्स लीड मैनेजर हैं। 

5. लोढ़ा ग्रुप घरों की बिक्री में आए उछाल और निवेशकों के सुधरते सेंटीमेंट को देखते हुए अपना IPO लाने जा रहा है। मुंबई की इस रियल एस्टेट फर्म का IPO लाने का यह तीसरा प्रयास है।

6. इसके पहले कंपनी साल 2009 और 2018 में IPO लाने की कोशिश की थी। लेकिन खराब मार्केट सेंटीमेंट की वजह से कंपनी ने कदम वापस खींच लिए थे।

7. लोढ़ा ग्रुप को मुंबई में ट्रंप टॉवर्स (Trump Towers) और लंदन में ग्रोसेवनर स्कॉयर (Grosvenor Square) जैसे लग्जरी प्रोजेक्टस के लिए जाना जाता है।

8. इस IPO के जरिए जो पैसे उसमें से 1500 करोड़ रुपये कंपनी अपना कर्ज घटाने में खर्च करेगी। साथ ही 375 करोड़ रुपये जमीन खरीद और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में होगा।

9. दिसंबर, 2020 तक कंपनी पर 18,662.19 करोड़ रुपये का कुल कर्ज था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का टोटल रेवेन्यू 3,160.49 करोड़ रुपये था, जबकि कंपनी को 264.30 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था।

10. अभिषेक मंगल प्रभात लोढ़ा, राजेंद्र नरपतमल लोढ़ा, संभवनाथ इंफ्राबिल्ड और संभवनाथ ट्रस्ट इस कंपनी के प्रमोटर्स हैं। कंपनी में प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी 100 फीसदी है। यानी इनके पास कंपनी के 39,58,78,000 फुल्ली पेड इक्विटी शेयर हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें