Get App

MamaEarth ने IPO वापस लेने की खबरों का किया खंडन, कहा- अगले महीने तक मिल सकती है SEBI की मंजूरी

CEO और को-फाउंडर वरुण अलघ ने CNBC-TV18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में आईपीओ टालने की खबर का खंडन किया। इंटरव्यू के दौरान अलघ ने कहा कि कंपनी अपनी आईपीओ योजना के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के आईपीओ वापस लेने की खबर पूरी तरह गलत और बेसलेस है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 2:54 PM
MamaEarth ने IPO वापस लेने की खबरों का किया खंडन, कहा- अगले महीने तक मिल सकती है SEBI की मंजूरी
भारत की स्किनकेयर कंपनी Mamaearth ने आईपीओ टालने की खबरों को अफवाह बताया है।

MamaEarth IPO : भारत की स्किनकेयर कंपनी Mamaearth ने आईपीओ टालने की खबरों को अफवाह बताया है। कंपनी के CEO और को-फाउंडर वरुण अलघ ने CNBC-TV18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में आईपीओ टालने की खबर का खंडन किया। इंटरव्यू के दौरान अलघ ने कहा कि कंपनी अपनी आईपीओ योजना के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के आईपीओ वापस लेने की खबर पूरी तरह गलत और बेसलेस है। उन्हें अगले महीने तक डीआरएचपी पर सेबी की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया था कि Mamaearth ने अपने आईपीओ के प्लान को होल्ड पर डाल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीओ वापस लेने के पीछे बाजार की खराब हालत को जिम्मेदार ठहराया गया था।

MamaEarth को सेबी की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी के पास आईपीओ फाइल करने के लिए और लिस्टिंग के लिए 12 महीने का समय होगा। उस दौरान वे बैंकरों और निवेशकों के साथ वैल्यूएशन पर चर्चा करेंगे, लेकिन वरुण अलघ ने कहा कि अभी भी वैल्यूएशन को अंतिम रूप देने में कुछ समय है।

IPO के साइज में कोई बदलाव नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें