Mankind Pharma IPO : मैनफोर्स कॉन्डोम बनाने वाली कंपनी Mankind Pharma का आईपीओ आज 25 अप्रैल को खुल गया। निवेशक इस इश्यू में 27 अप्रैल तक निवेश कर सकेंगे। आईपीओ के पहले दिन यह इश्यू 14 फीसदी सब्सक्राइब हुआ। इसे 40,57,417 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 2,80,41,192 शेयर हैं। इस इश्यू के लिए कंपनी ने 1026-1080 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। 24 अप्रैल को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1297.9 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसके बाद कंपनी ने ऑफर साइज 4 करोड़ से अधिक शेयरों से घटाकर 2.8 करोड़ इक्विटी शेयर कर दिया गया है। यहां हमने बताया है कि इस आईपीओ को अलग-अलग कैटेगरी में अब तक कितना सब्सक्रिप्शन मिला है।
