Get App

Mankind Pharma IPO: आज खुला इश्यू, क्या इसमें पैसा लगाना फायदेमंद होगा ?

Mankind Pharma IPO: कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 1297.9 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इश्यू में निवेश करने वाले प्रमुख एंकर इनवेस्टर्स में CPP इनवेस्टमेंट बोर्ड, जीआईसी, अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), गोल्डमैन सैक्स और ब्लैकरॉक शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 9:34 AM
Mankind Pharma IPO: आज खुला इश्यू, क्या इसमें पैसा लगाना फायदेमंद होगा ?
Mankind Pharma IPO: मैनकाइंड फार्मा की शुरुआत रमेश जुनेजा ने की थी। इसमें क्रिस कैपिटल और कैपिटल इंटरनेशल जैसे प्राइवेट इक्विटी फर्म ने पैसे लगाया हुआ है

Mankind Pharma IPO: मैनफोर्स कॉन्डम बनाने वाली कंपनी का इश्यू आज 25 अप्रैल को खुल रहा है। कंपनी का इश्यू 27 अप्रैल को बंद होगा। इसका इश्यू प्राइस 1026-1080 रुपए तय किया गया है। 24 अप्रैल को कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 1297.9 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इश्यू में निवेश करने वाले प्रमुख एंकर इनवेस्टर्स में CPP इनवेस्टमेंट बोर्ड, जीआईसी, अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), गोल्डमैन सैक्स और ब्लैकरॉक शामिल हैं। इसके अलावा कई प्रमुख घरेलू म्यूचुअल फंडों ने भी बतौर एंकर निवेशक इस IPO में निवेश किया है। एंकर इनवेस्टर्स को हायर प्राइस बैंड यानी 1,080 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 1.2 करोड़ शेयर आवंटित किए गए हैं। कुल 77 निवेशकों ने एंकर इश्यू के जरिए Mankind Pharma के IPO में पैसा लगाया है।

Mankind Pharma IPO: क्या करें निवेशक?

ग्रे मार्केट में Mankind Pharma के अनलिस्टेड शेयर 90 रुपए प्रीमियम यानि 1170 (1080+90) पर ट्रेड कर रहे हैं। लिस्टिंग के बाद Mankind Pharma अबॉट इंडिया, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा, एरिस लाइफसाइंस जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियों में शामिल हो जाएगी।

स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च हेड मनीष चौधरी ने कहा कि मैनकाइंड फार्मा का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम ज्यादा उत्साहजनक नहीं है। कंपनी इस इश्यू से 4,300 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें