Mankind Pharma IPO : मैनफोर्स कॉन्डोम बनाने वाली कंपनी Mankind Pharma के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन था। यह इश्यू दूसरे दिन भी पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाया है। इसे अब तक 87 फीसदी सब्सक्राइब मिला है। बता दें कि पहले दिन यह सिर्फ 14 फीसदी सब्सक्राइब हो सका था। इसे 2,45,19,352 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 2,80,41,192 शेयर हैं। इसके तहत, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा पूरी तरह भर गया है। जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा अब तक 25 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है।
