9 से 13 दिसंबर 2021 तक 3 दिन के सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद, अब सभी का ध्यान MapmyIndia IPO अलॉटेमंट डेट की तरफ है। ऐसी उम्मीद है कि IPO अलॉटमेंट 16 दिसंबर 2021 को हो सकता है। 154.71 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद ग्रे मार्केट ने पब्लिक इश्यू को लेकर पॉजिटिव सिग्नल देना शुरू कर दिया है।
शेयर मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, MapmyIndia के शेयर आज ग्रे मार्केट में 1040 रुपए के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं, जो पब्लिक इश्यू की मजबूत लिस्टिंग की तरफ इशारा करता है।
मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, MapmyIndia का IPO GMP आज 1040 रुपए है, जो कल के 1080 रुपए के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से 40 रुपए कम है।
मार्केट ऑब्जर्वर्स ने कहा कि सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद, GMP में गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन यह 1000 रुपए से ऊपर रहने में कामयाब रहा, जो इस पब्लिक इश्यू के संबंध में ग्रे मार्केट प्लेयर्स के दृढ़ विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि MapmyIndia IPO ग्रे मार्केट प्राइस 1000 रुपए से ऊपर लिस्टिंग डेट पर शेयरों की बंपर शुरुआत का संकेत देता है।
ऑब्जर्वर्स ने कहा कि GMP एक अनौपचारिक डेटा है, जो इस ओर इशारा करता है कि पब्लिक इश्यू से लिस्टिंग प्रीमियम ग्रे मार्केट को कितनी उम्मीद है।
MapmyIndia IPO GMP आज 1040 रुपए है, इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट उम्मीद कर रहा है कि MapmyIndia का शेयर 2073 रुपए (1033 रुपए + 1040 रुपए) के आसपास लिस्ट हो सकता है, जो कि 1000 रुपस से 1033 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड से 100 प्रतिशत ज्यादा है।
हालांकि, शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक डेटा है और यह डेली बेसिस पर बदलता रहता है। सबसे जरूरी बात यह है कि इसका कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी की वित्तीय स्थिति ही कंपनी के बिजनेस की सही और ठोस तस्वीर दिखाती है।
Mint के मुताबिक, UnlistedArena.com के फाउंडर अभय दोशी ने कहा, "MapmyIndia (CEISL) बाजार में मजबूत स्थिति वाले MaaS, SaaS और Paas के तहत डिजिटल मैप प्रोवाइड करता है।"
उन्होंने कहा, "उनके डिजिटल मैप भारत में 6.29 मिलियन किलोमीटर सड़कों को कवर करते हैं, जो भारत के रोड नेटवर्क के 98.50 प्रतिशत हिस्से को कवर करते हैं। वित्तीय मोर्चे पर, वित्त वर्ष 2011 के लिए EBITDA मार्जिन लगभग 35 प्रतिशत था, जबकि वित्त वर्ष 2019-21 के पीरियड के लिए नेट प्रॉफिट 33 प्रतिशत CGAR से बढ़ा।"