MapmyIndia IPO allotment date: कंपनी के शेयरों का आवंटन आज यानी 16 दिसंबर को होने वाला है। कंपनी का इश्यू 9 दिसंबर को खुला और 13 दिसंबर को बंद हुआ था। MapmyIndia के इश्यू को निवेशकों ने काफी पसंद किया था और यह 154.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद से ही ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयर मजबूत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
ग्रे मार्केट में MapmyIndia का प्रीमियम 1040 रुपए चल रहा है। कंपनी का इश्यू प्राइस 1033 रुपए है। इस हिसाब से देखें को कंपनी ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से 100% ऊपर ट्रेड कर रही है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से MapmyIndia का शेयर 2073 (1033+1040) रुपए पर लिस्ट हो सकता है। अगर आपने भी MapmyIndia के इश्यू में निवेश किया था तो ऐसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट।
BSE की साइट के जरिए ऐसे चेक करें अलॉटमेंट
सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
MapmyIndia की रजिस्ट्रार कंपनी Linkintime है। आप रजिस्ट्रार की कंपनी से ऐसे स्टेटस चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले inkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर क्लिक करें।
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।
जिन लोगों को MapmyIndia के शेयर अलॉट होंगे उनके डिमैट अकाउंट में 20 दिसंबर तक शेयर नजर आने लगेंगे। जिन लोगों को इसके शेयर नहीं मिलेंगे उनके पैसे भी 20 दिसंबर तक रिफंड हो जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 21 दिसंबर को है।