MapmyIndia IPO: डिजिटल मैपिंग करने वाली कंपनी मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) की पेरेंट कंपनी CE Info Systems का IPO 9 दिसंबर को खुला था और 13 दिसंबर को बंद हो गया था। 21 दिसंबर यानी आज कंपनी के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग है।

MapmyIndia IPO: डिजिटल मैपिंग करने वाली कंपनी मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) की पेरेंट कंपनी CE Info Systems का IPO 9 दिसंबर को खुला था और 13 दिसंबर को बंद हो गया था। 21 दिसंबर यानी आज कंपनी के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग है।
एक्सपर्ट्स ने इसकी लिस्टिंग प्रीमियम इश्यू प्राइस से 50-80 फीसदी के बीच होने की संभावना जताई है। किसी भी कंपनी का लिस्टिंग प्रीमियम आमतौर पर कंपनी की वित्तीय सेहत, बिना किसी कर्ज के बोझ और शानदार आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दम पर होती है।
कंपनी का IPO 9 दिसंबर को खुला था और 13 दिसंबर को बंद हो गया था। MapmyIndia के इश्यू को निवेशकों ने काफी पसंद किया था और यह 154.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी का इश्यू प्राइस 1033 रुपये है।
गैर-संस्थागत निवेशकों (Non-institutional investors) ने निर्धारित हिस्से से 424.69 गुना शेयर खरीदे है। वहीं संस्थागत खरीदारों (institutional buyers) का 196.36 गुना हिस्सा बुक किया गया, जबकि रिटेल निवेशकों के रिजर्व हिस्से को 15.20 गुना सब्सक्राइब किया गया।
कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए 1,039.6 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी किया गया। यानी यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (offer for sale) है। इसका मतलब है कि इसके तहत कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी बेंचेगे। इसका अर्थ ये हुआ आईपीओ से जुटाई जा रही रकम कंपनी को नहीं बल्कि हिस्सेदारी बेच रही शेयरहोल्डरों को मिलेगी। इसमें रश्मि वर्मा, क्वॉलकॉम एशिया पैसेफिक और जेनरिन शेयरहोल्डर के तौर पर शामिल हैं।
ग्रीन पोर्टफोलियो के दिवाम शर्मा (Divam Sharma) ने कहा कि कंपनी की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 50 फीसदी ज्यादा हो सकती है। शर्मा ने कहा कि वित्त वर्ष 2021 और 2022 H1 में टॉप लाइन और बॉटम लाइन में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं CapitalVia Global Research की लिखिता चेपा (Likhita Chepa) का कहना है कि बाजार के कमजोर सेंटीमेंट के बीच इसके निवेशकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया है। लिहाजा इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 80 फीसदी से अधिक होने की उम्मीद है।
IPO Watch and IPO Central के मुताबिक, ग्रे मार्केट में MapmyIndia IPO का शेयर 1,733 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार किया, जो कि 1,033 रुपये के इश्यू प्राइस से 68 फीसदी यानी 700 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।