Medanta Hospitals IPO: जाने-माने कार्डियलॉजिस्ट डॉक्टर नरेश त्रेहान की ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड दिवाली के बाद IPO लाने की तैयारी में है। ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड मेदांता ब्रांडनेम से अस्पताल चलाती है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि कंपनी का वैल्यूएशन 8,800 करोड़ रुपए है।
मल्टी-स्पेशियालिटी हॉस्पिटल मेदांता का हेडक्वार्टर गुरुग्राम में है। इस कंपनी में टॉप प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल और सिंगापुर की टेमासेक का पैसा लगा हुआ है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक और सूत्र ने बताया कि ग्लोबल हेल्थ का अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (UDRHP) सेबी के पास फाइल किया जा चुका है। कंपनी दिवाली के बाद IPO लाने वाली है।
जानिए कितना है Medanta Hospitals का?
मेदांता के IPO के बारे में जानकारी रखने वाले एक और सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड के IPO का वैल्यूएशन 8,800 करोड़ रुपए तय हुआ है। कई बड़े लॉन्ग टर्म निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है। इनमें पेंशन फंड्स और डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स ने भी इस डील में दिलचस्पी जताई है। इनमें GIC भी शामिल है।
चौथे सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया, " मेदांता के IPO का इंतजार आखिरकार खत्म होगा। पब्लिक इश्यू में एकबार फिर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। मैक्स हेल्थकेयर में KKR के स्टेक बेचने के बाद एकबार फिर हॉस्पिटल सेगमेंट लाइमलाइट में है।"
इस साल अगस्त में KKR ने मैक्स हेल्थकेयर में 27.5% हिस्सेदारी 9000 करोड़ रुपए में बेची थी। भारत में किसी प्राइवेट इक्विटी फर्म की तरफ से किया गया यह सबसे बड़ी ब्लॉक डील थी।
जानिए कब जमा किया था DRHP?
ग्लोबल हेल्थ ने सितंबर 2021 में DRHP जमा किया था। इस इश्यू में प्राइमरी और सेकेंडरी ऑफर दोनों शामिल है। कंपनी 500 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और बाकी ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।
ऑफर फॉर सेल में कंपनी के जो निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले हैं उनमें ग्लोबल हेल्थ के को-फाउंडर सुनील सचदेवा और कार्लाइल हैं। प्राइवेट इक्विटी फर्म ने दिसंबर 2013 में ग्लोबल हेल्थ में हिस्सेदारी ली थी।