Medi Assist IPO: मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 15 जनवरी को खुलने वाला है। इसकी निवेशक इनवेस्टकॉर्प ग्रुप (Investcorp Group) को इस IPO में करीब 536.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा सकती है। बहरीन मुख्यालय वाली इनवेस्टकॉर्प ग्रुप ने 'इन्वेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड I' के जरिए मेडी असिस्ट में निवेश किया था। कंपनी के IPO डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इन्वेस्टकॉर्प के पास मेडी असिस्ट में 21.65 प्रतिशत हिस्सेदारी (1,49,10,452 इक्विटी शेयर) थी। इन्वेस्टकॉर्प ने बीते 10 जनवरी को इसमें से 86,34,746 इक्विटी शेयर बेचे थे, जो कंपनी की करीब 12.54 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। प्रत्येक शेयर को 418 रुपये के औसत भाव पर बेचा गया था और पूरे डील की वैल्यू 360.93 करोड़ रुपये थी।
इसके चलते मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज में इसकी हिस्सेदारी पहले के 21.65 प्रतिशत से घटकर 9.11 प्रतिशत हो गई है। इनवेस्टकॉर्प ग्रुप की 12.54 प्रतिशत हिस्सेदारी को कुल 6 निवेशकों ने मिलकर खरीदा। इसमें SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (3.51 प्रतिशत), अशोका इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट पीएलसी (2.08 प्रतिशत), वोल्राडो वेंचर पार्टनर्स फंड -III-बीटा (2.78 प्रतिशत), SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी (1.39 प्रतिशत) और "360 वन स्पेशल ऑपर्च्यूनिटीज फंड (2.78 प्रतिशत) शामिल है। Special Opportunities Fund (Series 9 and Series 10) "
इन्वेस्टकॉर्प की ओर से की गई यह बिक्री, उस ऑफर-फॉर-सेल (OFS) का हिस्सा नहीं है, जो कंपनी 15-17 जनवरी के बीच आईपीओ खुलने पर लोगों के सामने बिक्री के लिए रखेगी।
इन्वेस्टकॉर्प, मेडी असिस्ट की सबसे बड़ी पब्लिक शेयरधारक या नॉन-प्रमोटर है। ऑफर-फॉर-सेल (OFS) में यह 62,75,706 इक्विटी शेयर बेचेगी। मेडी असिस्ट के आईपीओ का प्राइस बैंड 418 रुपये प्रति शेयर पर होने की संभावना है और इस हिसाब से इन शेयरों की कुल वैल्यू 262.32 करोड़ रुपये होगी।
इसके साथ ही IPO के बाद इन्वेस्टकॉर्प, हेल्थ इंश्योरेंस-थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन से पूरी तरह बाहर निकल जाएगी। इसे 21.65 प्रतिशत की इसकी हिस्सेदारी बिक्री से कुल 623.25 करोड़ रुपये मिलेगा।
वेटेड एवरेज कॉस्ट के आधार पर, इसकी कुल 21.65 प्रतिशत हिस्सेदारी की कीमत 58.12 रुपये के भाव के हिसाब से 86.66 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इस कैलकुलेशन के आधार पर कंपनी को मेडी असिस्ट के आईपीो से करीब 536.6 करोड़ रुपये का फायदा मिलता दिख रहा है।