Medplus Health IPO: इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम 38% तक बढ़ा, जानिए कब खुल रहा है इश्यू और क्या है प्राइस बैंड?

Medplus Health IPO: कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 780-796 रुपए तय हुआ है और इश्यू से 1398.29 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी है

अपडेटेड Dec 10, 2021 पर 12:35 PM
MedPlus IPO का इश्यू 13 दिसंबर को खुलेगा और 15 दिसंबर को बंद होगा

Medplus Health IPO: भारत की दूसरी सबसे बड़ी फार्मा रिटेलर कंपनी Medplus Health का इश्यू 13 दिसंबर को खुल रहा है। IPO Watch के आंकड़ों के मुताबिक, इश्यू खुलने से पहले Medplus Health का इश्यू 300 रुपए या 38% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। Medplus Health का इश्यू 13 दिसंबर को खुलकर 15 दिसंबर को बंद हो रहा है। इसका प्राइस बैंड 780-796 रुपए तय हुआ है।

कंपनी इश्यू से 1398.29 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इस IPO में 600 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 798.29 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।

इसमें Shore Pharma, नैटको फार्मा, टाइम कैप फार्मा लैब, राघव रेड्डी, के प्रकृति, नवदीप पटयाल, संगीता राजू, आर वेंकट रेड्डी, टीके कुरियन, नित्या वेंकटरमानी, अतुल गुप्ता, मनोज जायसवाल, राहुल गर्ग, केलेनगोड रामनाथन लक्ष्मीनारायण (Kollengode Ramanathan Lakshminarayana) और बिजू कुरियन ऑफर फॉर सेल में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।


चीन की इस दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी पर पहली बार लगा डिफॉल्टर का ठप्पा, बढ़ गई जिनपिंग सरकार की मुश्किल

कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 5 करोड़ रुपए के शेयर रिजर्व रखे हैं। कर्मचारियों को ये शेयर फाइनल ऑफर प्राइस से 78 रुपए कम दाम पर मिलेगा। कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल सब्सिडियरी कंपनी की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

क्या है कंपनी का इतिहास?

गंगादि मधुकर रेड्डी ने वर्ष 2006 में मेडप्लस की स्थापना की थी, जो कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। मेडप्लस वित्त वर्ष 21 में ऑपरेशन से रेवेन्यू और मार्च, 2021 तक स्टोर्स की संख्या के आधार पर भारत की दूसरी सबसे बड़ी फार्मेसी रिटेलर है। यह फार्मास्युटिकल और वेलनेस प्रोडक्ट्स व होम और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स जैसे एफएमसीजी गुड्स सहित कई तरह के प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है। प्रमोटर्स गंगादि मधुकर रेड्डी, एजाइलमेड इन्वेस्टमेंट्स और लोन फुरो इन्वेस्टमेंट्स के पास कंपनी की 43.16 फीसदी हिस्सेदारी है।

मेडप्लस ने वित्त वर्ष 2021 में 63.11 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था, जबकि वित्त वर्ष 2020 में यह महज 1.79 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 2,870.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,069.26 करोड़ रुपये हो गया है।

इश्यू के लिए एक्सिस कैपिटल, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया), एडलवीस फाइनेंशियल सर्विसेज और नॉमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) लीड मैनेजर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।