डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म मनीव्यू के IPO में पैसा लगाने के लिए 28 सितंबर को आखिरी मौका है। फिर यह इश्यू बंद हो जाएगा। यह पब्लिक इश्यू अब तक 6.22 गुना भर चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.26 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 16.08 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 5.41 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
