Upcoming IPOs: इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में 4 नए इश्यू, ₹595 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश

Upcoming IPOs: सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू SRIT India का रहने वाला है। यह ₹218.40 करोड़ का है। उसके बाद विशाल निर्मिती है, जिसकी ₹178 करोड़ जुटाने की तैयारी है। नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में 7 कंपनियों की लिस्टिंग होने वाली है

अपडेटेड Sep 27, 2026 पर 11:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नए सप्ताह में पहले से खुले 18 IPO भी रहेंगे, जिनमें से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं।

28 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में धमाल मचने वाला है। प्राइमरी मार्केट में 5 या 6 नहीं बल्कि 20 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। ये 4 कंपनियां 594.92 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेंगी। लिस्ट में SRIT इंडिया, विशाल निर्मिती, शाह इनवेस्टर्स होम और नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी शामिल हैं। नए सप्ताह में पहले से खुले 18 IPO भी रहेंगे, जिनमें से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। आइए जानते हैं डिटेल...

नए मेनबोर्ड IPO

SRIT India IPO: ₹218.40 करोड़ का IPO 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹123-₹130 प्रति शेयर और लॉट साइज 115 शेयर है। IPO की क्लोजिंग 30 सितंबर को होगी, जिसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।


Shah Investor's Home IPO: यह 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। ₹90.17 करोड़ जुटाने की कोशिश की जाएगी। प्राइस बैंड ₹159-₹167 प्रति शेयर और लॉट साइज 85 शेयर है। कंपनी NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को लिस्ट हो सकती है।

Vishal Nirmiti IPO: ₹178 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹208-₹220 प्रति शेयर और लॉट साइज 68 शेयर है। कंपनी के NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Nityas Gems & Jewellery IPO: ₹108.35 करोड़ का इश्यू 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा। बोली ₹70-₹75 प्रति शेयर के भाव पर और 200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकती है।

मेनबोर्ड सेगमेंट में 7 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 29 सितंबर को NSE और BSE पर Varmora Granito की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। 30 सितंबर को NSE और BSE पर Elevate Campuses, Adroit Industries, Swastika Infra, ArMee Infotech की लिस्टिंग हो सकती है। इसके बाद 1 अक्टूबर को NSE और BSE पर Moneyview, A-One Steels के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।

IPOs This Week: मचेगा धमाल; 28 सितंबर से शुरू हफ्ते में 20 नए इश्यू, 19 कंपनियां होंगी लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।