IPOs This Week: मचेगा धमाल; 28 सितंबर से शुरू हफ्ते में 20 नए इश्यू, 19 कंपनियां होंगी लिस्ट
IPOs This Week: नए सप्ताह में अकेले 30 सितंबर को ही 10 पब्लिक इश्यू खुलने वाले हैं। पहले से खुले 18 IPO में से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। नई लिस्ट होने जा रही कंपनियों में से 7 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। शेयर बाजार में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 26, 2026 पर 11:36 AM
इस बार SME IPO ज्यादा है। नए 20 IPOs में से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं।
28 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से बेहद जबरदस्त रहेगा। नए हफ्ते में 20 नए पब्लिक इश्यू खुलने वाले हैं। इनमें से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 18 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 19 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 7 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। नए सप्ताह में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। आइए जानते हैं डिटेल...
SRIT India IPO: ₹218.40 करोड़ का IPO 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹123-₹130 प्रति शेयर और लॉट साइज 115 शेयर है। IPO की क्लोजिंग 30 सितंबर को होगी, जिसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Shah Investor's Home IPO: यह 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। ₹90.17 करोड़ जुटाने की कोशिश की जाएगी। प्राइस बैंड ₹159-₹167 प्रति शेयर और लॉट साइज 85 शेयर है। कंपनी NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को लिस्ट हो सकती है।
Pind Hospitality IPO: ₹17.82 करोड़ का पब्लिक इश्यू 28 सितंबर को खुलकर 30 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹93-₹99 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयर है। शेयर BSE SME पर 6 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Shivchem Agro IPO: यह भी 28 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ₹14.01 करोड़ जुटाना चाहती है। इस इश्यू में 30 सितंबर तक ₹59-₹62 प्रति शेयर के भाव पर और 2,000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE SME पर 6 अक्टूबर को शुरुआत कर सकते हैं।
Acme Universal Safezone 9 IPO: ₹35.93 करोड़ का यह इश्यू भी 28 सितंबर को ओपन होगा। क्लोजिंग 30 सितंबर को होगी। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹65-₹71 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 6 अक्टूबर का लिस्ट होगी।
Shree TNB Polymers IPO: कंपनी ₹31.80 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इश्यू 28 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹50-₹53 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 8 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।
Black Opal Consultants IPO: यह ₹55.08 करोड़ का है। ओपनिंग 29 सितंबर को और क्लोजिंग 1 अक्टूबर को होगी। बोली ₹185-₹197 प्रति शेयर के भाव पर और 600 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 7 अक्टूबर को हो सकती है।
Papadmalji Agro Foods IPO: यह भी 29 सितंबर को खुलेगा और 1 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ₹20.18 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹69-₹72 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। शेयर NSE SME पर 7 अक्टूबर को शुरुआत कर सकते हैं।
Vans Electroengineerings IPO: ₹33.98 करोड़ का पब्लिक इश्यू 29 सितंबर को खुलेगा। इसमें 1 अक्टूबर तक ₹112-₹118 प्रति शेयर के भाव पर और 1,200 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकते हैं। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 7 अक्टूबर को होने वाली है।
EverestIMS Technologies IPO: ₹48.46 करोड़ का इश्यू 29 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹80-₹85 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होगी।
Vishal Nirmiti IPO: ₹178 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹208-₹220 प्रति शेयर और लॉट साइज 68 शेयर है। कंपनी के NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Nityas Gems & Jewellery IPO: ₹108.35 करोड़ का इश्यू 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा। बोली ₹70-₹75 प्रति शेयर के भाव पर और 200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकती है।
Eventions IPO: यह ₹38.12 करोड़ का है। इसकी भी ओपनिंग 30 सितंबर को और क्लोजिंग 5 अक्टूबर को होगी। प्राइस बैंड ₹112-₹118 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 8 अक्टूबर को शुरुआत करने वाले हैं।
Dove Soft IPO: यह 30 सितंबर को खुलकर 5 अक्टूबर को बंद होगा। बोली ₹104-₹111 प्रति शेयर के भाव पर और 1,200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी का इरादा ₹73.26 करोड़ जुटाने का है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 8 अक्टूबर को हो सकती है।
SJP Ultrasonics IPO: यह ₹23.45 करोड़ का है। इसकी भी ओपनिंग 30 सितंबर को और क्लोजिंग 5 अक्टूबर को होगी। फाइनल इश्यू प्राइस ₹67 प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होने वाली है।
Sollfege Smart Electronics IPO: यह 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ₹21.78 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। फाइनल इश्यू प्राइस ₹55 प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। कंपनी के BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Omara Ventures India IPO: ₹41.99 करोड़ का पब्लिक इश्यू 30 सितंबर को खुल रहा है। निवेश ₹296-₹311 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 400 शेयरों के लॉट में कर सकते हैं। 5 अक्टूबर को इश्यू बंद होने के बाद कंपनी BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकती है।
Paramount Syntex IPO: ₹81.79 करोड़ का इश्यू 30 सितंबर को खुलेगा और 6 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹119-₹127 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 9 अक्टूबर को हो सकती है।
Acme India Industries IPO: यह भी 30 सितंबर को खुल रहा है। कंपनी ₹121.69 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली 6 अक्टूबर तक ₹186-₹196 प्रति शेयर के भाव पर और 600 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को शुरुआत कर सकते हैं।
TNA Solutions IPO: यह ₹37.86 करोड़ का है। ओपनिंग 30 सितंबर को और क्लोजिंग 6 अक्टूबर को होगी। प्राइस बैंड ₹66-₹70 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
पहले से खुले IPO
नए सप्ताह में पहले से खुले 18 IPO में भी निवेश किया जा सकेगा। लिस्ट में Moneyview, A-One Steels India, स्नैपडील की पेरेंट कंपनी Acevector, Orient Cables (India), German Green Steel & Power, Runwal Enterprises जैसे नाम शामिल हैं।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 28 सितंबर को BSE SME पर Robokidz Eduventures, FX Multitech, Vivekanand Cotspin के शेयर लिस्ट होंगे। 29 सितंबर को NSE और BSE पर Varmora Granito की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। इसी दिन BSE SME पर Anand Seamless, Himalaya Nutravedics लिस्ट हो सकती हैं। 30 सितंबर को NSE और BSE पर Elevate Campuses, Adroit Industries, Swastika Infra, ArMee Infotech की लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन BSE SME पर Unitec Fibres, S.K.Offset, Liqvd Digital के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। वहीं NSE SME पर Pooja Logistics, Coreintegra Consulting की लिस्टिंग होने वाली है।
इसके बाद 1 अक्टूबर को NSE और BSE पर Moneyview, A-One Steels के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन NSE SME पर Green Asia Impex और BSE SME पर Peshwa Wheat, Roopa Screen लिस्ट होंगी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।