MOS Utility IPO: 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देने वाली कंपनी का खुल गया आईपीओ, पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

MOS Utility IPO: कारोबारियों से लेकर आम लोगों को डिजिटल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी MOS Utility का आईपीओ आज खुल गया है। इस आईपीओ में 6 अप्रैल तक पैसे लगा सकेंगे। पैसे लगाने से पहले इश्यू की पूरी डिटेल्स और ग्रे मार्केट में क्या स्थिति है, यहां डिटेल्स चेक करें। वहीं कंपनी का कारोबार क्या है, इसके बारे में भी चेक करें

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 11:59 AM
MOS Utility के 50 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 44 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। वहीं 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 6 करोड़ रुपये के शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी किया जाएगा।

MOS Utility IPO: बिजनेस और कंज्यूमर्स को डिजिटल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी MOS Utility का आईपीओ आज खुल गया है। 50 करोड़ रुपये के इस एसएमई आईपीओ में निवेशक 6 अप्रैल तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट की बात करें तो हालत बहुत अच्छी नहीं है और यह महज 3 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 72-76 रुपये है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE-SME पर होगी।

MOS Utility IPO की डिटेल्स

50 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 44 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। वहीं 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 6 करोड़ रुपये के शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी किया जाएगा। यह इश्यू 31 मार्च से 6 फरवरी के बीच निवेश के लिए खुला है। इसे सब्सक्राइब करने के लिए 72-76 रुपये का प्राइस बैंड और 1600 शेयरों का लॉट साइज फिक्स किया गया है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों की लिस्टिंग 18 अप्रैल को एनएसई एसएमई पर होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 12 अप्रैल को होगा।


Stock Tips for April 2023: अप्रैल में इन 18 शेयरों पर लगाएं दांव, भर जाएगी झोली

कंपनी के बारे में डिटेल्स

MOS Utility के प्रमोटर्स चिराग शाह, कुर्जीभाई रूपारेलिया और स्काई ओशन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड हैं। यह डिजिटल और वित्तीय सेवाएं मुहैया कराती है। यह अलग-अलग नेटवर्क पार्टनर्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ती है जहां वे इसकी सर्विसेज के साथ अपने वॉलेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दुकानदारों, रिटेलर्स, छात्रों, प्रोफेशनल्स, बीमा एजेंटों को अपना ऑनलाइन डिजिटल सर्विस कारोबार शुरू करने के लिए मौके मुहैया कराती है और इससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'वोकल फॉर लोकल' मुहिम को भी सपोर्ट मिलता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए नेटवर्क पार्टनर्स बैंकिंग, ट्रैवल, इंश्योरेंस, एंटरटेनमेंट और अन्य यूटिलिटी सर्विसेज मुहैया करा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।