Stock Tips for April 2023: पिछले मार्च महीने में निफ्टी 50 (Nifty 50) ने औसतन 1.94 फीसदी रिटर्न दिया। निफ्टी करीब 56 फीसदी बार ग्रीन जोन में बंद हुआ है। अब अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। निवेशक अगर इस महीने भी बेहतर कमाई का जरिया ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ मदद कर सकते हैं। आशिका ग्रुप में इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स एनालिस्ट विराज व्यास ने मनीकंट्रोल से इंटरव्यू में अगले महीने के लिए टॉप स्टॉक्स और सेक्टर्स भी सुझाए। उनका मानना है कि डिफेंस सेक्टर में HAL (हिंदुस्तान ऐरोनॉटि्स), भारत डायनमिक्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स बेहतर दिख रहे हैं।
Nifty जाएगा 18 हजार के पार ?
दिसंबर 2022 से निफ्टी 50 इंडेक्स में गिरावट का रुझान बना हुआ है। हालांकि विराज के मुताबिक हाल ही में लोअर लिमिट के आस-पास इसे दो जोन में तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। पहला तो 16800 पर जो वीकली चार्ट पर स्विंग लो है और दूसरा जुलाई 2022 का बुलिश गैप एरिया। स्विंग लो का मतलब ऐसा लो लेवल है जिसके तुरंत बाद दो हायर लो हो। वहीं बुलिश गैप ऐसी स्थिति है जब ओपनिंग लेवल पहले के कैंडलस्टिक के क्लोजिंग लेवल से ऊपर हो। यह आमतौर पर बुलिश ट्रेंड में बनता है।
विराज के मुताबिक चूंकि अप्रैल में मार्केट की सेहत अब तक ज्यादातर अच्छी गी रही है और चार्ट भी बेहतर संकेत दे रहे हैं तो निफ्टी 17600-17800 की रेंज में राहत महसूस कर सकता है। अगर इस लेवल को निफ्टी पार कर स्थिति बनाए रख सका तो आगे तेजी दिख सकती है। निफ्टी के साथ पॉजिटिव ये है कि एफआईआई का शॉर्ट पोजिशन 84 फीसदी के रिकॉर्ड हाई होने के बावजूद डीआईआई का लॉन्ग पोजिशन 87 फीसदी के रिकाई हाई पर है।
Nifty Auto और Nifty IT को लेकर क्या हैं रुझान
निफ्टी ऑटो मार्च 2022 के 9500 के निचले स्तर के बाद से हालिया 13500 के स्विंग हाई तक दमदार तरीके से आगे बढ़ा है। अभी की बात करें तो इसमें तत्काल तेजी का रुझान नहीं दिख रहा है। वीकली चार्ट पर यह अपने वेज पैटर्न को बढ़ा रहा जिससे यह 12500-12600 के जोन में पहुंच सकता है लेकिन इसके ऊपर पहुंचने के बाद स्थिति कायम रही तो ही आगे तेजी दिख सकती है। वहीं निफ्टी आईटी की बात करें तो इसमें अभी तेजी का रुझान नहीं दिख रहा है। हालांकि Newgen Software और केपीआईटी टेक जैसे स्टॉक्स शानदार कमाई करा सकते हैं।
किस सेक्टर और स्टॉक्स में लगाएं पैसे?
सरकारी कंपनियों को ट्रैक करने वाला Nifty PSE इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर बना हुआ है और एचएएल, भारत डायनेमिक्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स निवेश के लिए शानदार दिख रहे हैं। बजट के बाद से निफ्टी इंफ्रा भी मजबूत दिख रहा है और एलएंडटी, केएनआर कंस्ट्रक्शंस के साथ-साथ सीमेंट स्टॉक में पैसे लगा सकते हैं। वहीं वरुण बेवरेजेज, रेडिको खेतान, आईटीसी और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे निफ्टी एफएमसीजी स्टॉक्स भी मजबूत दिख रहे हैं। एक्सिस बैंक, चोलमंडलम इनवेस्टमेंट और आईसीआईसीआई बैंक जैसे फाइनेंशियल सर्विसेज स्टॉक्स में तेजी लौटने के आसार हैं। वहीं एबॉट इंडिया, डॉ रेड्डीज लैब और एल्केम लैब जैसे फार्मा स्टॉक्स में तो कम रिस्क पर हाई रिटर्न का मौका दिख रहा है।
इन तीन स्टॉक्स में लॉन्ग पोजिशन के लिए ये है स्ट्रैटजी
विराज से जब पूछा गया कि वह किन तीन स्टॉक्स पर अप्रैल में दांव लगाएंगे तो उन्होंने जेबीएम ऑटो, डॉ रेड्डीज लैब और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का नाम लिया। उनका मानना है कि इन शेयरों ने कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी अपना दमखम बनाए रखा और आगे भी ये मजबूत रहने वाले हैं। चार्ट पर ये काफी मजबूत दिख रहे हैं। जेबीएम ऑटो अगर 650 रुपये के ऊपर जाता है तो यह 720-750 रुपये के लेवल तक पहुंच सकता है। इसे 600 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है।
डॉ रेड्डीज ने चढ़ता हुआ ट्राइएंगल पैटर्न बनाया हुआ है और 4600 रुपये के ऊपर जाने पर यह 4900-5000 रुपये के लेवल पर पहुंच सकता है। इसे 4450 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कप और हैंडल पैटर्न बनाया है और यह 945 रुपये के नेकलाइन लेवल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। अब यह 940 रुपये के लेवल के सपोर्ट पर 1060-1080 रुपये पर पहुंच सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।