Mrs Bectors Food Specialities के शेयरों का आवंटन आज हो रहा है। कंपनी ने 540 करोड़ रुपए जुटाने के लिए इश्यू जारी किया था। कंपनी के इश्यू अपने आखिरी दिन 17 दिसंबर तक 198 गुना सब्सक्राइब हुए थे। बर्गर किंग के जबर्दस्त परफॉर्मेंस के कारण Mrs Bectors Food के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी थी। अगर आपने भी इसके इश्यू में निवेश किया था तो चेक कीजिए आपको आवंटन मिला है या नहीं।

ऐसे चेक करें स्टेटस

इसके लिए आपके पास PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP/क्लाइंट नंबर होना जरूरी है।

-इसके लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://linkintime.co.in/IPO/public-issues.html

-इसके बाद ड्रॉपडाउन करके IPO का नाम सेलेक्ट करें।

-इसके बाद आप अपना DP ID या Client ID या PAN डालें।

-अगर आपके पास एप्लिकेशन नंबर है तो एप्लिकेशन टाइप पर क्लिक करें। अगर आपके पास DP ID या Client ID है तो NSDL या CDSL में से अपना डिपॉजिटरी चुनें और अपना DP ID या Client ID डालें।

-फिर Captcha सबमिट करें।

-इसके बाद आपको अलॉटमेंट की पूरी डिटेल नजर आ जाएगी। अगर आपको शेयर अलॉट नहीं होगा तो अगले दो दिनों में रिफंड आ जाएगा।

अगर आप BSE के जरिए स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो...

-सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।  https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
 
-इसके बाद इक्विटी पर सेलेक्ट करें और ड्रॉपडाउन करें। Mrs Bectors Food के नाम पर क्लिक करें।

-इसके बाद आप एप्लिकेशन नंबर, DP ID/Client ID या अपना PAN डालें।

-इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।

-अगर आप ये सारी जानकारियां सही भरेंगे तो एप्लिकेशन का स्टेटस नजर आने लगेगा।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

IPO के जरिए जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी की राजपुरा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के विस्तार और एक नए प्रोडक्शन लाइन की स्थापना के लिए किया जाएगा। कंपनी Cremica ब्रांड नाम से बिस्किट की बिक्री करती है। साथ ही English Oven ब्रांड नाम से ब्रेड, कुकीज, क्रीम और डाइजेस्टिव बिस्किट का निर्माण करती है।

Mrs Bectors Food Specialities मैकडोनाल्ड्स (McDonalds), केएफसी (KFC), बर्गर किंग (Burger King) और कार्ल्स जूनियर सहित अन्य क्विक सर्विस रेस्टॉरेंट (QSR) को बन और ब्रेड सप्लाई करती है।

Mrs Bectors Food Specialities कंपनी भारत के 26 राज्यों सहित कुल 64 देशों में अपने प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है। यह QSR को बन सप्लाई करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी को इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 39 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।