MTAR Technologies के IPO को इंवेस्टर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह पब्लिक इश्यू 200 गुना से भी अधिक सब्सक्राइब हुआ। इस IPO की रजिस्ट्रार KFin Technologies Private Limited है और उम्मीद है कि इसके शेयर का अलॉटमेंट 10 मार्च तक फाइनल हो जाएगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्टॉक एक्सचेंज पर इस IPO की लिस्टिंग 16 मार्च को इश्यू प्राइस से 70 से 80% प्रीमियम पर होने की उम्मीद है। इस IPO से पहले MTAR Tech ने एंकर इंवेस्टर्स से 179 करोड़ रुपये जुटाये। कंपनी ने नोमुरा, White Oak Capital और गोल्डमैन सैक्स जैसे ग्लोबल फॉरेन पोर्टफोलियो इंवेस्टर्स के साथ SBI Mutual Fund, एक्सिस म्यूचुअल फंड, ICICI Prudential MF और HDFC म्यूचुअल फंड जैसे घरेलू निवेशकों को कंपनी के इक्विटी शेयर अलॉट किए।

इस IPO से जुड़ी 10 अहम बातें

1. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 16 मार्च को लिस्टिंग पर कंपनी अपने निवेशकों को इश्यू प्राइस से 70% से 80% तक रिटर्न दे सकती है। कंपनी के स्टॉक्स का इश्यू प्राइस 574-575 रुपये प्रति शेयर है।

2. MTAR Technologies के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 430-440 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। IPO वॉच के मुताबिक, कंपनी अपने इश्यू प्राइस से 74.8-76.5 फीसदी ऊपर यानी 1005-1015 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

3. 23 फरवरी को कंपनी के अनलिस्टेड शेयर 100-110 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। जबकि पिछले हफ्ते यह बढ़कर 170-180 रुपए प्रीमियम पर आ गया था। ये शेयर 3 मार्च को 430-440 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे और आज ये 450 रुपये प्रति शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे।

4. सरकार का फोकस मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों पर पड़ा है जिससे MTAR Technologies जैसी कंपनियों को काफी फायदा होगा।

5. कंपनी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और अमेरिका की ब्लूम एनर्जी की अहम पार्टनर है।

6. इसके साथ ही कंपनी के क्लाइंट्स लिस्ट में भारत डायनेमिक्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जैसी कई भारतीय कंपनियां हैं। MTAR Technologies इजरायल की राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम और एल्बिट सिस्टम्स के साथ भी काम करती है।

7. कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस और एनर्जी सेक्टर के क्षेत्र में पिछले 40 साल से अपनी सेवाएं दे रही है।

8. MTAR Technologies का IPO 200.79 गुना सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 28.4 गुना बोली लगी, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल पोर्शन 650.79 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का सेक्शन 164.99 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

9. इस IPO के लिए कंपनी ने 21,48,149 फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए थे वहीं OFS के जरिये कंपनी के प्रमोटर्स ओर इंवेस्टर्स ने 82,24,270 जारी किए थे।

10. कंपनी का फाइनेंशियल रिकॉर्ड शानदार है और इसका डेट टू इक्विटी रेशियो केवल 0.13 है। कंपनी का 80% रेवेन्यू उसके टॉप 3 क्लायंट्स से आता है। MTAR का P/E 57.5 गुना है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।