Get App

Muthoot Microfin ने IPO के लिए SEBI के पास फिर किया आवेदन, 1350 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा

Muthoot Microfin ने पहले 2018 में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था। इस आईपीओ के तहत 950 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों और शेयरधारकों द्वारा 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 01, 2023 पर 2:44 PM
Muthoot Microfin ने IPO के लिए SEBI के पास फिर किया आवेदन, 1350 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा
Muthoot Pappachan Group की माइक्रोफाइनेंस इकाई मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Muthoot Pappachan Group की माइक्रोफाइनेंस इकाई मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास एक बार फिर ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1350 करोड़ रुपये जुटाने का है। फर्म ने पहले 2018 में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। इस आईपीओ के तहत 950 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों और शेयरधारकों द्वारा 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

OFS के तहत थॉमस जॉन मुथूट, थॉमस मुथूट और थॉमस जॉर्ज मुथूट प्रत्येक द्वारा 70 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा, प्रीति जॉन मुथूट और रेमी थॉमस और नीना जॉर्ज में से प्रत्येक 30 करोड़ रुपये तक और ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल WIV लिमिटेड 100 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। मार्च तक मुथूट फिनकॉर्प के पास मुथूट माइक्रोफिन में 72.36 फीसदी हिस्सेदारी है। क्रिएशन इन्वेस्टमेंट्स इंडिया के पास 11.13 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल WIV लिमिटेड के पास फर्म में 25.15 फीसदी हिस्सेदारी है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें