नीतू योशी का IPO 119 गुना और Adcounty Media India का इश्यू 252 गुना हुआ सब्सक्राइब, जानिए कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग

Adcounty Media India IPO: इस आईपीओ के लिए निवेशकों के बीच भारी डिमांड देखने को मिली। इसे 251.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। NII निवेशकों ने अपने रिजर्व हिस्से का 397.93 गुना बोली लगाई। इसके अलावा रिटेल में 229.37 गुना और क्यूआईबी ने अपने कोटे का 137.33 गुना बुक किया

अपडेटेड Jul 01, 2025 पर 7:30 PM
Story continues below Advertisement
नीतू योशी का IPO 27 जून से 1 जुलाई के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था

Neetu Yoshi IPO: आईपीओ मार्केट इस समय गुलजार है। 1 जुलाई को सात कंपनियों के आईपीओ शेयर मार्केट में लिस्ट हुए। कई आईपीओ अभी भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हुए है। वहीं नीतू योशी लिमिटेड और Adcounty Media India के आईपीओ सब्सक्रिप्शन आज बंद हुआ। इन दोनों IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिला है। बोली लगाने के अंतिम दिन, 1 जुलाई को नीतू योशी का आईपीओ 119.19 गुना वहीं Adcounty Media India का आईपीओ 251.70 गुना सब्सक्राइब हुआ। इन दोनों IPO का अलॉटमेंट 2 जुलाई तक होना है।

कैसा रहा Neetu Yoshi IPO का सब्सक्रिप्शन?

फेरस मेटलर्जिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली नीतू योशी का IPO 27 जून से 1 जुलाई के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। निवेशकों ने 73.52 लाख शेयरों के मुकाबले 87.62 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई। गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने कोटे का 189.73 गुना बोली लगाई। योग्य संस्थागत खरीदारों ने 96.36 गुना और रिटेल निवेशकों ने अपने कोटे का 91.21 गुना सब्सक्राइब किया। उत्तराखंड बेस्ड कंपनी नीतू योशी के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹75 प्रति शेयर था। कंपनी 1.02 करोड़ इक्विटी शेयरों के माध्यम से ₹77.04 करोड़ जुटा रही है। IPO से मिलने वाले राशि में से ₹50.8 करोड़ का उपयोग नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए और शेष धनराशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का इरादा रखती है।


Adcounty Media India IPO में NII निवेशकों ने बंपर लगाई बोली

Adcounty Media India IPO के लिए इश्यू निवेशकों के बीच भारी डिमांड देखने को मिली। इसे 251.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। निवेशकों ने 3.06 लाख आवेदनों के माध्यम से IPO में ऑफर किए गए 42.76 लाख शेयरों के मुकाबले 107.64 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई। NII निवेशकों ने अपने रिजर्व हिस्से का 397.93 गुना बोली लगाई। इसके अलावा रिटेल और क्यूआईबी ने अपने कोटे का क्रमशः 229.37 गुना और 137.33 गुना बुक किया। डिजिटल मार्केटिंग सॉल्यूशन प्रदान करने वाली Adcounty Media India ने ₹85 प्रति शेयर के मूल्य पर ₹50.69 करोड़ जुटाने के लिए पिछले सप्ताह अपना IPO लॉन्च किया था। IPO से मिले फंड्स का उपयोग कैपेक्स, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं, नए अधिग्रहणों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

आपको बता दें कि नीतू योशी और Adcounty Media India के शेयर 4 जुलाई को BSE SME पर लिस्ट होंगे।

ये भी पढ़ें- HDB Financial IPO: 2 जुलाई को होगी लिस्टिंग, स्टॉक मार्केट डेब्यू से पहले क्या संकेत दे रहा है GMP?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।