Netweb Technologies IPO : नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 18 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक इश्यू 9.14 गुना सब्सक्राइब हो गया है। पहले दिन यह इश्यू 2.33 गुना सब्सक्राइब हुआ था। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इसे 8,09,39,130 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 88,58,630 शेयर हैं। इस आईपीओ में 19 जुलाई तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी ने इश्यू के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 631 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
अलग-अलग कैटेगरी में कैसा है रिस्पॉन्स
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 2.66 फीसदी
नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 18.09 गुना
रिटेल इन्वेस्टर्स - 8.77 गुना
आईपीओ के तहत 206 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, प्रमोटरों द्वारा 425 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के खुलने से पहले ही 14 जुलाई को एंकर निवेशकों से 189.01 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसके साथ ही नेटवेब ने 500 रुपये प्रति शेयर की दर से 10.2 लाख शेयरों के प्राइवेट प्लेसमेंट (प्री-आईपीओ प्लेसमेंट) के माध्यम से 51 करोड़ रुपये जुटाए है। इससे नए इश्यू का आकार पहले के 257 करोड़ रुपये से घटाकर 206 करोड़ रुपये हो गया है।
ग्रे मार्केट में Netweb Tech के आईपीओ की जबरदस्त डिमांड है। यह इश्यू आज अनलिस्टेड मार्केट में 370 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 870 रुपये के भाव पर होने की संभावना है जबकि इसका अपर प्राइस बैंड 500 रुपये है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 74 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा। हालांकि, पहले के मुकाबले GMP में मामूली गिरावट आई है।
नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया HCS (हाई-एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस) के क्षेत्र में भारत की लीडिंग OEM में से एक है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हरियाणा के फ़रीदाबाद में है। कंपनी सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम, प्राइवेट क्लाउड और HCI (हाइपर-कन्वर्ज्ड इंफ्रास्ट्रक्चर), डेटा सेंटर सर्वर, एआई सिस्टम और एंटरप्राइज वर्कस्टेशन और HPS सॉल्यूशंस प्रोवाइड करती है। कंपनी भारत में स्थित कई इंडियन और मल्टीनेशनल कस्टमर्स को सर्विस देती है। इसने हाल ही में नई प्रोडक्ट लाइन - नेटवर्क स्विच और 5G ORAN अप्लायंस डेवलप करने में कदम रखा है।