IPO News: आईपीओ निवेशकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें दो और कंपनियों में निवेश का मौका मिल सकता है। रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) की एसेट मैनेजमेंट फर्म रेयर एंटरप्राइजेज (Rare Enterprises) के निवेश वाली कॉनकॉर्ड बायोटेक (Concord Biotech) और दक्षिण भारत की एक दिग्गज ज्वैलरी ब्रांड वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स (Vaibhav Gems N' Jewellers) को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है। दोनों ही कंपनियों ने अगस्त और सितंबर के बीच बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराये थे। SEBI ने जो जानकारी मुहैया की है, उसके मुताबिक इन कंपनियों को 28 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान आईपीओ के लिए ऑब्जर्वेशन लेटर मिल गया था। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी के ऑब्जर्वेशन लेटर की जरूरत होती है। दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।
