Nexus Select Trust IPO: रियल एस्टेट में निवेश वाली देश की प्रमुख ट्रस्ट में से एक नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) ने सोमवार 8 मई को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से करीब 1,440 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने यह रकम करीब 20 एंकर निवेशकों से जुटाए हैं। कंपनी ने एक्सचेंजों को भेजी अपनी फाइलिंग में बताया कि उसने 100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर एंकर निवेशकों को करीब 14.39 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं।
जिन एंकर निवेशकों ने Nexus Select Trust के शेयरों के लिए बोली लगाई, उनमें मॉर्गन स्टेनली एशिया, सेगंटी इंडिया मॉरीशस, HDFC ट्रस्टी, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, प्रूसिक अम्बरला यूसिट्स फंड पीएलसी, IIFL इनकम ऑपर्च्युनिटीज फंड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, ICICI प्रूडेंशियल, NPS ट्रस्ट, SBI जनरल लाइफ इंश्योरेंस, घीसालो मास्टर फंड एलपी और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन शामिल हैं। ,
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के एंकर बुक में कुल 3 घरेलू म्यूचुअल फंडों ने अपने 6 स्कीमों के जरिए बोली लगाई और उन्हें कुल 4.79 करोड़ शेयर आवंटित किए गए।
क्सस सेलेक्ट ट्रस्ट देश के कंज्म्पशन सेंटर्स के सबसे बड़े पोर्टफोलियो की मालिक है, जिसमें 17 ग्रेड-ए शहरी कंज्म्पशन सेंटर्स शामिल हैं। इसका आईपीओ मंगलवार 9 मई को खुलेगा और इसके लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।
Nexus Select Trust IPO की डिटेल्स
नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के 3200 करोड़ के आईपीओ के तहत 1400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 1800 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री होगी। इस इश्यू में 9-11 मई के बीच 95-100 रुपये के प्राइस बैंड और 150 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। इश्यू का 75 फीसदी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 25 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 16 मई को फाइनल होगा और फिर बीएसई-एनएसई पर 19 मई को लिस्टिंग है। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार केफिन टेक है।