Get App

NFP Sampoorna Foods IPO को नहीं मिला खास रिस्पांस, अब लिस्टिंग को लेकर ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

NFP Sampoorna Foods IPO: एनएफपी संपूर्ण फूड्स प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स के बिजनेस में है। यह कई ग्रेड्स के काजू के साथ-साथ सादा और भुने हुए बादाम और मखाना की बिक्री करती है। अब इसके शेयर लिस्ट होने वाले हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था। हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया। चेक करें कि लिस्टिंग को लेकर ग्रे मार्केट से क्या संकेत मिल रहे हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 24, 2026 पर 10:41 AM
NFP Sampoorna Foods IPO को नहीं मिला खास रिस्पांस, अब लिस्टिंग को लेकर ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत
NFP Sampoorna Foods IPO Listing: एनएफबी संपूर्ण फूड्स का ₹25 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 मई तक खुला था। अब इसके शेयरों की लिस्टिंग का इंतजार है।

NFP Sampoorna Foods IPO: काजू-बादाम की बिक्री करने वाली एनएफपी संपूर्ण फूड्स के आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और अब इसके लिस्टिंग का इंतजार हो रहा है। इसके शेयरों की कल सोमवार 25 मई को एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी। हालांकि ग्रे मार्केट से लिस्टिंग को लेकर खास संकेत नहीं मिल रहे हैं क्योंकि GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) जीरो पर आ चुका है। वैसे आईपीओ जिस दिन खुला था, उस दिन भी जीएमपी ₹8 थी और उसके अगले ही दिन से यह जीरो पर आ गया। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय लिस्टिंग के दिन मार्केट सेंटिमेंट के साथ-साथ कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स ही शेयरों की चाल तय करते हैं।

NFP Sampoorna Foods IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एनएफबी संपूर्ण फूड्स का ₹25 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 मई तक खुला था। इसका प्राइस बैंड प्रति शेयर ₹52-55 था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला और हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा नहीं भर पाया। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.00 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.34 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.80 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 44.60 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹7.25 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹9.50 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

NFP Sampoorna Foods के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें