मेनबोर्ड सेगमेंट में धड़ाधड़ नए IPO आ रहे हैं। इसी कड़ी में नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी का नाम भी जुड़ने वाला है। कंपनी का ₹108.35 करोड़ का IPO 30 सितंबर को खुलने जा रहा है। कंपनी भारत में लैब-ग्रोन डायमंड जड़ी सोने की ज्वेलरी की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के बिजनेस में है। पब्लिक इश्यू में 1.45 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। प्राइस बैंड ₹70-₹75 प्रति शेयर और लॉट साइज 200 शेयर है। IPO की क्लोजिंग 5 अक्टूबर को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 6 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
