Get App

Niva Bupa Health Insurance और Paras Healthcare लाएगी IPO, सेबी से मिली मंजूरी

ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ के निवेश वाली कंपनी Niva Bupa Health Insurance ने आईपीओ के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत 800 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 2200 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 5:01 PM
Niva Bupa Health Insurance और Paras Healthcare लाएगी IPO, सेबी से मिली मंजूरी
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी और पारस हेल्थकेयर के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है।

Upcoming IPO: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी और पारस हेल्थकेयर के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। सेबी ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा कि उसने 18 अक्टूबर को दोनों कंपनियों को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है। निवा बूपा ने इस साल 29 जून को मार्केट रेगुलेटर के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। इसके अलावा, पारस हेल्थकेयर ने 31 जुलाई को आईपीओ कागजात जमा किए थे। ऑब्जर्वेशन लेटर जारी करने का मतलब है कि कंपनी को एक साल के भीतर अपना आईपीओ लॉन्च करना होगा।

Niva Bupa Health Insurance IPO

ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ के निवेश वाली कंपनी निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने आईपीओ के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत 800 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 2200 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।

प्रमोटर बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई 320 करोड़ रुपये और निवेशक फेटल टोन एलएलपी 1,880 करोड़ रुपये के शेयर OFS में बेचेंगे। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी बूपा ग्रुप (यूके स्थित हेल्थकेयर सर्विसेज एक्सपर्ट) और फेटल टोन एलएलपी के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। डीआरएचपी के अनुसार, बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई के पास निवा बूपा में 62.27 फीसदी हिस्सेदारी है, और शेष शेयर फेटल टोन एलएलपी (27.86 प्रतिशत हिस्सेदारी) सहित पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें