Get App

Niva Bupa IPO: खुल गया ₹2200 करोड़ का आईपीओ, पैसे लगाने को लेकर ब्रोकरेज की ये है राय

Niva Bupa IPO: दिसंबर 2021 में स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी की मार्केट में लिस्टिंग के बाद एक और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी मार्केट में लिस्ट होने जा रही है। इस बार बूपा ग्रुप और फेटल टोन के ज्वाइंट वेंचर निवा बूपा के शेयरों के लिस्टिंग की तैयारी है। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 07, 2024 पर 10:04 AM
Niva Bupa IPO: खुल गया ₹2200 करोड़ का आईपीओ, पैसे लगाने को लेकर ब्रोकरेज की ये है राय
Niva Bupa IPO: निवा बूपा के ₹2,200.00 करोड़ के आईपीओ में 11 नवंबर तक ₹70-₹74 के प्राइस बैंड और 200 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे।

Niva Bupa IPO: हेल्थ इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर निवा बूपा का 2200 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी (पूर्व नाम मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी) की योजना पहले 3 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की थी लेकिन अब इसका साइज घट गया है। इसके शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में फिलहाल कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। ब्रोकरेज ने इसे सब्सक्राइब की रेटिंग दी है।

Niva Bupa IPO की डिटेल्स

निवा बूपा के ₹2,200.00 करोड़ के आईपीओ में 7-11 नवंबर तक ₹70-₹74 के प्राइस बैंड और 200 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 12 नवंबर को फाइनल होगा। फिर BSE और NSE पर 14 नवंबर को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक है। इस आईपीओ के तहत 800.00 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 189,189,189 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी।

Fettle Tone LLP आईपीओ के जरिए 1,050 करोड़ रुपये और Bupa Singapore Holdings Pte Ltd भी 350 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स की इसमें 62.19 फीसदी और फेटल टोन की 26.8 फीसदी हिस्सेदारी है। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैपिटल बेस और सॉल्वेंसी लेवल को बढ़ाने के साथ-साथ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें