NSDL IPO: ₹4,011 करोड़ के नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) आईपीओ का अलॉटमेंट आज, 4 अगस्त को आउट होने वाला है। 30 जुलाई से 1 अगस्त के बीच खुला यह आईपीओ 41 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए आवेदन किया है, वे अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे चेक कर सकते है अपना स्टेटस।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना अलॉटमेंट स्टेटस
NSDL आईपीओ के लिए आवेदन करने वाले निवेशक तीन तरीकों से अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं:
रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर:
ड्रॉपडाउन मेन्यू से 'NSDL' चुनें।
अपना पैन नंबर, एप्लीकेशन नंबर, या DP क्लाइंट ID डालकर सबमिट करें।
BSE की वेबसाइट (BSE IPO) पर जाएं।
'Issue Type' में 'Equity' और 'Issue Name' में 'NSDL' चुनें।
अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर डालें और 'Search' पर क्लिक करें।
'NSDL' चुनें और अपना आईपीओ एप्लीकेशन नंबर या पैन डिटेल डालकर सबमिट करें।
NSDL के शेयर 6 अगस्त, बुधवार को BSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर आवंटित नहीं होंगे, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो जाएगी, और सफल आवेदकों के डीमैट खातों में शेयर भी इसी दिन क्रेडिट हो जाएंगे।
कितना है NSDL IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम?
आईपीओ मार्केट के जानकारों के अनुसार, ग्रे मार्केट में NSDL के शेयर फिलहाल ₹120 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे है, जो इश्यू प्राइस पर 15% का GMP दिखाता है। यह संकेत देता है कि इस आईपीओ की लिस्टिंग मजबूत हो सकती है और निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।