Nykaa IPO: कॉस्मेटिक रिटेलर कंपनी Nykaa ने 4000 करोड़ रुपए जुटाने के मकसद से सेबी को आवेदन जमा कर दिए हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मनीकंट्रोल को ये बताया है। Nykaa की शुरुआत 2012 में फाल्गुनी नायर ने की थी। नायर एक इनवेस्टमेंट बैंकर थी। आज Nykaa ब्यूटी प्रोडक्ट्स रिटेलर के तौर दिग्गज कंपनी बन चुकी है। Nykaa के अपने चेन आउटलेट्स हैं। कंपनी में TPG और Fidelity का पैसा लगा हुआ है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में अब 1500 से ज्यादा ब्रांड हैं। इनमें लग्जरी लेबल बॉबी ब्राउन, LOccitane और Estee Lauder भी शामिल है। कंपनी ने देश भर में 68 फिजिकल स्टोर खोले हैं। फिस्कल ईयर 2020 में कंपनी की आमदनी 1860 करोड़ रुपए थी। इस हिसाब से यह लिस्ट होने वाली पहली प्रॉफिटेबल यूनिकॉर्न कंपनी होगी।
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, "कंपनी 550 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी करेगी और बाकी ऑफर फॉर सेल होगा।"
एक अन्य सूत्र ने बताया कि कोटक महिंद्रा कैपिटल, बैंक ऑफ अमेरिका सिक्टोरिटीज, सिटी, मॉर्गन स्टैनली और ICICI सिक्योरिटीज Nykaa के इश्यू के आई-बैंकर्स हैं।