Nykaa IPO: ब्यूटी स्टार्टअप ने IPO के आवेदन सेबी को जमा किए, 4000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी

Nykaa IPO: यह लिस्ट होने वाली पहली प्रॉफिटेबल यूनिकॉर्न कंपनी होगी

अपडेटेड Aug 03, 2021 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement

Nykaa IPO: कॉस्मेटिक रिटेलर कंपनी Nykaa ने 4000 करोड़ रुपए जुटाने के मकसद से सेबी को आवेदन जमा कर दिए हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मनीकंट्रोल को ये बताया है। Nykaa की शुरुआत 2012 में फाल्गुनी नायर ने की थी। नायर एक इनवेस्टमेंट बैंकर थी। आज Nykaa ब्यूटी प्रोडक्ट्स रिटेलर के तौर दिग्गज कंपनी बन चुकी है। Nykaa के अपने चेन आउटलेट्स हैं। कंपनी में TPG और Fidelity का पैसा लगा हुआ है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में अब 1500 से ज्यादा ब्रांड हैं। इनमें लग्जरी लेबल बॉबी ब्राउन, LOccitane और Estee Lauder भी शामिल है। कंपनी ने देश भर में 68 फिजिकल स्टोर खोले हैं। फिस्कल ईयर 2020 में कंपनी की आमदनी 1860 करोड़ रुपए थी। इस हिसाब से यह लिस्ट होने वाली पहली प्रॉफिटेबल यूनिकॉर्न कंपनी होगी।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, "कंपनी 550 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी करेगी और बाकी ऑफर फॉर सेल होगा।"

एक अन्य सूत्र ने बताया कि कोटक महिंद्रा कैपिटल, बैंक ऑफ अमेरिका सिक्टोरिटीज, सिटी, मॉर्गन स्टैनली और ICICI सिक्योरिटीज Nykaa के इश्यू के आई-बैंकर्स हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 02, 2021 10:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।