Get App

OLA Electric IPO: 2 अगस्त को खुलेगा कंपनी का IPO, कंपनी के मैनेजमेंट से समझें इसमें निवेश कितना होगा फायदेमंद?

OLA Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक के CMD भाविश अग्रवाल ने कहा कि ये हमारे लिए और बाजार के लिए भी बहुत उत्साहजनक मौका है। मार्केट से हमारे लिए बहुत अच्छी फीलिंग्स आ रही हैं। भाविश ने आगे कहा कि कंपनी मुनाफे में आने की तरफ बढ़ रही है। वॉल्यूम बढ़ने के साथ ही कंपनी की लगात कम होगी। उम्मीद की कंपनी जल्द ही मुनाफे में आ जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 5:27 PM
OLA Electric IPO: 2 अगस्त को खुलेगा कंपनी का IPO, कंपनी के मैनेजमेंट से समझें इसमें निवेश कितना होगा फायदेमंद?
ओला इलेक्ट्रिक के CFO हरीश अबीचंदानी ने कहा कि कंपनी टू-व्हीलर फैक्ट्री की क्षमता 4 मिलियन वाहनों की है। कंपनी ग्रोथ के लिए तैयार है

OLA Electric IPO : ओला इलेक्ट्रिक के मेगा IPO का एलान हो चुका है। इसका प्राइस बैंड 72-76 रुपए रखा गया है। 2 अगस्त को IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। IPO पर कंपनी के CMD भाविश अग्रवाल और CFO हरीश अबिचंदानी से एक्सक्लुसिव बात की सीएनबीसी-आवाज़ के सहयोगी यतिन मोता ने। आइए पहले जान लेते हैं इस मेगा आईपीओ के बारे में। OLA इलेक्ट्रिक का IPO 2 अगस्त को खुलेगा और 6 अगस्त को बंद होगा। OLA इलेक्ट्रिक का इश्यू साइज 6146 करोड़ रुपए है।

OLA इलेक्ट्रिक के मैनेजमेंट से खास बात

ओला इलेक्ट्रिक के CMD भाविश अग्रवाल ने कहा कि ये हमारे लिए और बाजार के लिए भी बहुत उत्साहजनक मौका है। मार्केट से हमारे लिए बहुत अच्छी फीलिंग्स आ रही हैं। आईपीओ की प्राइसिंग ये सोच-समझ कर की गई है कि एक एग्रेसिव प्राइसिंग हो जो लोगों को अच्छी लगे। ओला एक इंडिया ईवी और न्यू एज कंपनी स्टोरी है। ऐसे में हम चाहते की भारत का पूरा बाजार हमारे साथ इस स्टोरी में जुड़े। इसीलिए हम कंपनी को जल्दी से मार्केट में लेकर आ रहे हैं। कंपनी अभी 4-5 साल पहले ही शुरू हुई थी। इस हिसाब से हम बहुत जल्दी बाजार के साथ जुड़ रहे हैं। कंपनी बहुत तेजी से ग्रोथ कर रही है। कंपनी की आय में वित्त वर्ष 2023 की तुलना में वित्त वर्ष 2024 में 90 फीसदी ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है।

भाविश ने आगे कहा कि कंपनी मुनाफे में आने की तरफ बढ़ रही है। वॉल्यूम बढ़ने के साथ ही कंपनी की लगात कम होगी। उम्मीद की कंपनी जल्द ही मुनाफे में आ जाएगी। कंपनी का फोकस इन हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर होगा। सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार पर 1600 करोड़ रुपए के निवेश की योजना है। ग्रोथ बढ़ाने के लिए 350 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कंपनी की योजना कोर कम्पोनेंट्स के वर्टिकल इंटीग्रेशन की है। यानी कंपनी अपने वाहन में लगाए जाने वाले अहम कलपुर्जे खुद ही बनाने पर फोकस करेगी। इससे कंपनी के मार्जिन में बढ़त में अच्छा सपोर्ट मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें