Ola IPO 2022 के शुरुआत में मुमकिन, 2 अरब डॉलर जुटानें की योजना: रिपोर्ट

बेंगलुरु स्थिति स्टार्टअप आधी पूंजी प्राइमरी इश्यू के जरिए और बकाया आधा हिस्सा ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाएगी.

अपडेटेड Aug 31, 2021 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement

Ola IPO:कैब एग्रीगेटर ओला साल 2022 के शुरुआत में डेढ़ से दो अरब डॉलर के आसपास जुटाने के लिए आईपीओ लाने की तैयारी में है। द इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इस आईपीओ के लिए कंपनी का वैल्यूएशन 12-14 अरब डॉलर होगा। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि बेंगलुरु स्थिति यह स्टार्टअप इस आईपीओ का आधा पैसा फ्रेश इश्यू और आधा पैसा ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाएगी।

Go Airlines IPO: सेबी ने कंपनी के 3600 करोड़ रुपए के इश्यू को दी मंजूरी 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ओला ने इस आईपीओ के प्रबंधन के लिए सिटी ग्रुप, कोटक महिंद्र बैंक और मॉर्गन स्टेनली का चुनाव किया है। मनीकंट्रोल स्वतंत्र रूप से इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। 

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक दूसरे सूत्र ने कहा कि जो कुछ भी कहा जाए लेकिन वास्तविकता ये है कि आईपीओ के लिए ओला का वैल्यूएशन अपने में एक बहुत बड़ी चुनौती होगी। कोरोना महामारी और उसके चलते लागू लॉकडाउन को देखते हुए पिछले साल तमाम फंडों ने ओला का वैल्यूएशन काफी घटा दिया है।

हालांकि कंपनी के कारोबार में अब रिकवरी हो रही है। लेकिन इसमें स्थिरता आने में अभी समय लगेगा। मीडिया द्वारा इस मुद्दे पर पूछताछ करने पर ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

IPO से पहले टेक्नोलॉजी पर ओयो का फोकस, होटल्स के लिए शुरू करेगी सेल्फ साइन-अप सर्विस


बता दें कि मई में ही मनी कंट्रोल ने एक रिपोर्ट में सूचित किया था कि ओला के प्रारंभिक निवेशक मैट्रिक्स पर्टनर्स इंडिया की 3 से साढ़े तीन अरब डॉलर वैल्यूएशन पर 7.5 करोड़ डॉलर में कंपनी की अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना है।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।