देश में 30 नवंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 3 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 3 IPO मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। साथ ही पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। जहां तक स्टॉक मार्केट में नई लिस्टिंग की बात है तो नए सप्ताह में 3 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट से है। आइए जानते हैं डिटेल...
Matangi Rubber IPO: ₹125.16 करोड़ का इश्यू 1 दिसंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा। इसमें ₹163-₹172 प्रति शेयर के भाव पर पैसे लगा सकते हैं। लॉट साइज 87 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 8 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
A J Packaging IPO: यह 1 दिसंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा। साइज ₹54 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹175-₹180 प्रति शेयर है। लॉट साइज 800 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 8 दिसंबर को हो सकती है।
Swara Baby Products IPO: कंपनी ₹799.88 करोड़ जुटाना चाहती है। यह पब्लिक इश्यू 2 दिसंबर को खुलेगा। इसमें ₹105-₹111 प्रति शेयर के भाव पर और 135 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए जा सकते हैं। 4 दिसंबर को IPO बंद होने के बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 9 दिसंबर को शुरुआत कर सकते हैं।
Monomark Engineering (India) IPO: ₹175.50 करोड़ का इश्यू 2 दिसंबर को खुलेगा और 4 दिसंबर को बंद होगा। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹60-₹65 प्रति शेयर है। लॉट साइज 225 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 9 दिसंबर को होने की उम्मीद है।
Vishwas Refoils & Consumer IPO: यह ₹25.78 करोड़ का है और 3 दिसंबर को खुलेगा। प्राइस बैंड ₹85-₹90 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1600 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 7 दिसंबर को होगी। उसके बाद कंपनी के शेयर BSE SME पर 10 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
नए सप्ताह में पहले से खुले IPO की लिस्ट में ₹35.64 करोड़ का एयरप्रो टेक्नोलॉजी इंडिया IPO और ₹360.76 करोड़ का फूडलिंक F&B होल्डिंग्स (इंडिया) IPO शामिल है। फूडलिंक IPO 30 नवंबर को बंद होगा और इसके लिए प्राइस बैंड ₹181-₹191 प्रति शेयर है। एयरप्रो टेक्नोलॉजी इंडिया IPO का फाइनल इश्यू प्राइस ₹99 प्रति शेयर है। यह इश्यू 1 दिसंबर को बंद होगा।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 2 दिसंबर को NSE SME पर Shree Siddhivinayak Greentech Industries की लिस्टिंग होने वाली है। 3 दिसंबर को NSE और BSE पर Foodlink F&B Holdings (India) के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। 4 दिसंबर को NSE SME पर Airpro Technology India की लिस्टिंग होने की उम्मीद है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।