बेबी डायपर, एडल्ट डायपर और महिलाओं के हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली भारतीय कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर, स्वरा बेबी का IPO आ रहा है। यह 2 दिसंबर को खुलेगा और 4 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ₹799.88 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू में ₹499.88 करोड़ के 4.50 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹300 करोड़ के 2.70 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में FirstCry की पेरेंट कंपनी, Brainbees Solutions Ltd. और अनाद्य बॉन मर्चरी एलएलपी की ओर से शेयरों को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। ये दोनों प्रमोटर हैं।
स्वरा बेबी कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकंटीनेंस और महिलाओं की हाइजीन कैटेगरी में डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाती है। 2021 में इसने एक सिंगल-प्रोडक्ट से शुरुआत की थी। अब यह 7 कैटेगरी में ऑपरेशनल है। इनमें बेबी पैंट-स्टाइल डायपर, बेबी टेप-स्टाइल डायपर, एडल्ट पैंट-स्टाइल डायपर, एडल्ट टेप-स्टाइल डायपर, सैनिटरी नैपकिन और पैंटी लाइनर शामिल हैं। कंपनी कई दिग्गज ब्रांड्स के लिए प्रोडक्ट बनाती है। साथ ही इसके खुद के ब्रांड कडल्स (बेबी डायपर्स) और शील्ड (अडल्ट डायपर्स) भी हैं।
इस IPO के लिए प्राइस बैंड ₹105-₹111 प्रति शेयर और लॉट साइज 135 शेयर है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 7 दिसंबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 9 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं। इश्यू के लिए JM फाइनेंशियल और एवेंडस कैपिटल बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार MUFG Intime India है।
IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल
IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए, कर्ज चुकाने के लिए, 3 सब्सिडियरीज का कर्ज चुकाने के लिए, पहले से न पता अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
स्वरा बेबी का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 334.83 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 16.61 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर 443.84 करोड़ की उधारी थी। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1,163.9 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 95.59 करोड़ रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।