Omnitech Engineering IPO: प्रिसीजन-इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी Omnitech Engineering के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों से बहुत ठंडा रिस्पांस मिला है। 27 फरवरी को बंद होने वाले इस ₹583 करोड़ के आईपीओ को गुरुवार दोपहर तक मात्र 12% ही सब्सक्राइब किया गया। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि निवेशक फिलहाल 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में हैं, जिसका असर इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम पर भी दिख रहा है।
