Omnitech Engineering IPO: खुल गया ₹583 करोड़ का पब्लिक इश्यू, क्या करना चाहिए निवेश?

Omnitech Engineering IPO के लिए ​इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान ओम्नीटेक इंजीनियरिंग की कुल इनकम 236.69 करोड़ रुपये रही। ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने IPO को सब्सक्राइब रेटिंग दी है

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 3:33 PM
Story continues below Advertisement
IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 174.60 करोड़ रुपये जुटाए।

मेनबोर्ड सेगमेंट में 583 करोड़ रुपये का ओम्नीटेक इंजीनियरिंग IPO आज 25 फरवरी से खुल गया। इसमें 27 फरवरी तक पैसे लगाए जा सकेंगे। इस पब्लिक इश्यू में 418 करोड़ रुपये के 1.84 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 165 करोड़ रुपये के 73 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। प्राइस बैंड 216-227 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 66 शेयर है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 2 मार्च को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 5 मार्च को हो सकती है।

IPO में 46,296 तक शेयर एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हैं और उन्हें इश्यू प्राइस से 11 रुपये डिस्काउंट पर ऑफर किए जा रहे हैं। IPO के लिए ​इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार, MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 174.60 करोड़ रुपये जुटाए।

क्या करना चाहिए निवेश


ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने Omnitech Engineering IPO को सब्सक्राइब रेटिंग दी है। ओम्नीटेक इंजीनियरिंग एक प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी है। यह एनर्जी, मोशन कंट्रोल और ऑटोमेशन, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट सिस्टम, मेटल फॉर्मिंग और दूसरे अलग-अलग इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस में ग्लोबल कस्टमर्स के लिए हाई-प्रिसिजन इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स और असेंबली की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। कंपनी का एक्सपोर्ट पर जोर है, यह 24 देशों में कस्टमर्स को सप्लाई करती है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का कस्टमर बेस अच्छा है। एवरेज 85% से ज्यादा रिपीट ऑर्डर हैं और अलग-अलग ग्लोबल कस्टमर बेस है। कंपनी लंबे समय के रेवेन्यू का साफ और भरोसेमंद अनुमान लगा सकती है। इसलिए ब्रोकरेज ने इस पब्लिक इश्यू को सब्सक्राइब-लॉन्ग टर्म रेटिंग दी है।

Yashhtej Industries India IPO Listing: शेयर 20% घाटे में लिस्ट, तुरंत और 5% टूटकर लोअर सर्किट में लॉक

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

Omnitech Engineering IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को पूरी तरह से या कुछ हद तक चुकाने के लिए किया जाएगा। बाकी पैसों का इस्तेमाल 2 अलग-अलग फैसिलिटीज में नए प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए, कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान ओम्नीटेक इंजीनियरिंग की कुल इनकम 236.69 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 27.78 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 382.91 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कुल इनकम 349.71 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 43.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।