ओसेल डिवाइसेज के शेयरों की लिस्टिंग अच्छी रही। कंपनी के स्टॉक्स 24 सितंबर को एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 24 फीसदी प्रीमियम के साथ 198 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 160 रुपये के प्राइस पर स्टॉक एलॉट किए थे। हालांकि, लिस्टिंग ग्रे मार्केट में चल रही कीमत के मुकाबले कम प्राइस पर हुई। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्राइस करीब 63 फीसदी प्रीमियम पर चल रहा था। ग्रे मार्केट ऐसा मार्केट है, जिसमें स्टॉक्स एक्सचेंज में किसी शेयर के लिस्ट होने से पहले ट्रेडिंग शुरू हो जाती है। यह मार्केट अनऑफिशियल है।
रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 200 गुना सब्सक्राइब हुआ था
Osel Devices के आईपीओ में निवेशकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी। यह इश्यू 194 गुना सब्सक्राइब हुआ था। गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में यह इश्यू 300 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में यह 200 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। क्यूआईबी ने तय कोटा के मुकाबले 78 गुना शेयरों के लिए बोली लगाई थी। पिछले काफी समय से एसएमई आईपीओ में निवेशक काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
एलईडी डिस्प्ले सिस्टम्स और हियरिंग ऐड्स बनाती है
ओसेल डिवाइसेज कई तरह के एलईडी डिस्प्ले सिस्टम्स और हियरिंग ऐड्स बनाती है। कंपनी के एलईडी डिस्प्ले सिस्टम का कई तरह का कमर्शियल इस्तेमाल होता है। इनमें एडवर्टाइजिंग मीडिया, बिलबोर्ड्स, कॉर्पोरेट बोर्डरूम और कमांड सेंटर्स शामिल हैं। ये सिस्टम कंटेंट मैनेजमेंट फीचर के साथ आते हैं। इन्हें फोन या कंप्यूटर्स से कनेक्ट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Northern Arc Capital IPO Listings: 33% के मुनाफे पर लिस्ट हुआ शेयर, 110 गुना से अधिक हुआ था सब्सक्राइब
लिस्टिंग के बाद शेयरों में तेजी
कंपनी आईपीओ से हासिल पैसे का इस्तेमाल लोन का कुछ हिस्सा चुकाने, वर्किंग कैपिटल और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी। 24 सितंबर को कंपनी का शेयर 11:45 बजे 29.97 फीसदी चढ़कर 207.95 रुपये पर चल रहा था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को अच्छा लिस्टिंग गेंस हुआ है।