OYO IPO: दिग्गज हॉस्पिटैलिटी फर्म ओयो आईपीओ ला रही है। इसकी पैरेंट कंपनी प्रिज्म (Prism) की योजना इसके ₹6650 करोड़ के आईपीओ के जरिए जुटाए गए करीब दो-तिहाई पैसे से कर्ज हल्का करने की है। बाजार नियामक SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के पास दाखिल आईपीओ के अपडेटेड ड्राफ्ट में यह बात सामने आई है। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे यानी कि कोई भी मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी आईपीओ के ऑफर फॉर सेल विंडो (OFS) के जरिए हल्की नहीं करेगा। ओयो के आईपीओ के ड्राफ्ट में यह बात भी सामने आई है कि कंपनी की वित्तीय सेहत में तेज सुधार हुआ है।
