Get App

पैसे कर लें तैयार, आ रहा है आपकी चहेती कंपनी का मेगा IPO! सेबी से मिली हरी झंडी

Oyo Parent Prism IPO: जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने इस आईपीओ के जरिए बाजार से ₹6650 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्तावित आईपीओ के बाद बाजार में कंपनी का कुल वैल्यूएशन करीब 7 से 8 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 02, 2026 पर 6:11 PM
पैसे कर लें तैयार, आ रहा है आपकी चहेती कंपनी का मेगा IPO! सेबी से मिली हरी झंडी
कंपनी ने दिसंबर 2025 में सेबी के पास 'कॉन्फिडेंशियल रूट' का इस्तेमाल करते हुए अपने ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे

Oyo Parent Prism IPO: ट्रेवल टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओयो के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म (Prism) को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है।

कंपनी इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए बाजार से ₹6650 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्तावित आईपीओ के बाद बाजार में कंपनी का कुल वैल्यूएशन करीब 7 से 8 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

कॉन्फिडेंशियल तरीके से दाखिल किए थे आईपीओ पेपर

बाजार के जानकारों ने बताया कि ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म ने बेहद सूझबूझ के साथ आगे कदम बढ़ाए थे। कंपनी ने दिसंबर 2025 के आखिर में सेबी के पास 'कॉन्फिडेंशियल रूट' का इस्तेमाल करते हुए अपने ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें