इस IPO के खुलते ही टूट पड़े निवेशक, ग्रे मार्केट के रुझानों से लिस्टिंग पर बंपर मुनाफे की उम्मीद; आप भी जान लीजिए

Merritronix IPO: आईपीओ पब्लिक के लिए खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स के जरिए ₹149 के प्राइस बैंड पर ₹19.9 करोड़ जुटा लिए है। इन एंकर इनवेस्टर्स में SIDBI बैंक, एचडीएफसी बैंक, इमर्ज कैपिटल ऑपर्च्युनिटीज स्कीम और टाइगर स्ट्रेटेजीज फंड जैसे बड़े नाम शामिल हैं

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 1:41 PM
Story continues below Advertisement
यह आईपीओ पहले ही दिन 14.84 गुना सब्सक्राइब हो चुका है

Merritronix IPO: इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 1 जून को बिडिंग के पहले ही दिन इस आईपीओ को निवेशकों का बंपर रिस्पांस मिला है और अब तक कुल 14.84 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। डिफेंस और एयरोस्पेस जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टर्स को सर्विस प्रोवाइड करने वाली इस कंपनी के आईपीओ को ग्रे मार्केट (GMP) में भी तगड़ा रुझान देखने को मिल रहा है।

अगर आप भी इस एसएमई आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो दांव लगाने से पहले इसके सब्सक्रिप्शन, GMP और कंपनी के फाइनेंशियल से जुड़ी सभी जरूरी बातें में समझ लीजिए।

पहले दिन किस कैटेगरी में कैसा रहा रिस्पांस?


मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ को रफ्तार देने में रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सबसे आगे रहे:

रिटेल इनवेस्टर्स: रिटेल कोटा सबसे ज्यादा 22.62 गुना सब्सक्राइब हुआ।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII): इस कैटेगरी में अलॉटेड कोटे के मुकाबले 16.01 गुना बोलियां मिलीं।

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): पहले दिन इस कैटेगरी में अभी कोई बोली नहीं देखने को मिली है।

कुल मिलाकर, ऑफर के तहत रखे गए 33.64 लाख शेयरों के मुकाबले कंपनी को पहले ही दिन 20258 आवेदनों के जरिए 4.99 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।

एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹19.9 करोड़

यह आईपीओ पब्लिक के लिए खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स के जरिए अच्छी रकम जुटा ली है। मेरिट्रोनिक्स ने ₹149 के अपर प्राइस बैंड पर 13 एंकर इनवेस्टर्स को 13.36 लाख शेयर जारी करके ₹19.9 करोड़ जुटाए हैं। इन एंकर इनवेस्टर्स में स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इमर्ज कैपिटल ऑपर्च्युनिटीज स्कीम और टाइगर स्ट्रेटेजीज फंड जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

आईपीओ से जुड़ी जरूरी तारीखें और प्राइस बैंड

आईपीओ की तारीख: यह आईपीओ 1 जून से 3 जून 2026 तक खुला रहेगा।

प्राइस बैंड: कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹141 से ₹149 प्रति शेयर तय किया है।

लॉट साइज: निवेशकों को कम से कम 1000 शेयरों के लिए दांव लगाना होगा, यानी मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹149000 करना होगा।

इश्यू का साइज: कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए कुल ₹70.03 करोड़ जुटा रही है।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 4 जून को फाइनल होगा और इसकी लिस्टिंग 8 जून 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

जुटाए गए पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल अपने बिजनेस विस्तार के लिए करेगी:

  • मशीनरी और उपकरण: नए इक्विपमेंट्स की खरीद के लिए ₹21.36 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  • वर्किंग कैपिटल: रोजमर्रा के कामकाज की जरूरतों के लिए ₹21.95 करोड़ का इस्तेमाल होगा।
  • कर्ज चुकाने में: कंपनी पर जो लोन है, उसमें से ₹12.7 करोड़ इस फंड से चुकाए जाएंगे।
  • बाकी बची रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी की वित्तीय सेहत

मेरिट्रोनिक्स का हालिया फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड काफी मजबूत नजर आ रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा ₹8.7 करोड़ था, जो वित्त वर्ष 2026 में 86 प्रतिशत उछलकर ₹16.1 करोड़ पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई भी 37.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹113.6 करोड़ से बढ़कर ₹155.9 करोड़ हो गई है।

कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और पावर यूटिलिटीज जैसे सेक्टर्स को इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस देती है, जिनकी मांग बाजार में लगातार बनी हुई है। इस आईपीओ के लिए 'GYR Capital Advisors' एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं।

ग्रे मार्केट में बंपर डिमांड

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मेरिट्रोनिक्स के शेयर ग्रे मार्केट में करीब 60 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब है कि अगर अपर प्राइस बैंड ₹149 के लिहाज से देखें, तो शेयर की लिस्टिंग काफी तगड़े मुनाफे के साथ हो सकती है, जो शॉर्ट-टर्म इनवेस्टर्स यानी लिस्टिंग गेन चाहने वालों के लिए बेहतरीन संकेत है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।