Paradeep Phosphates IPO: पारादीप फॉस्फेट्स के शेयर कल यानी शुक्रवार 27 मई को एक्सचेजों पर लिस्ट हो सकते हैं। इसकी लिस्टिंग पर निवेशकों को फायदा होगा या उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा, इसके बारे में सटीक जानकारी तो शुक्रवार सुबह 10 बजे शेयरों के लिस्ट होने के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि अगर ग्रे मार्केट के संकेतों को देखें, तो वे पारादीप फॉस्फेट्स के शेयरों की फ्लैट लिस्टिंग का अनुमान जाता रहा है।
एनालिस्ट्स का कहना है कि Paradeep Phosphates का इश्यू प्राइस काफी आकर्षक था, हालांकि इसके बावजूद इसे निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। ग्रे मार्केट के जानकारों के मुताबिक गुरुवार को पारादीप फॉस्फेट्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 0.50 पैसा प्रति शेयर था।
पिछले 4 दिनों से नहीं बढ़ा GMP
स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट की है अलग राय
ग्रे मार्केट ऑब्जर्वर ने कहा कि शेयर बाजार में अभी बिकवाली का माहौल है और इसके चलते ग्रे मार्केट में भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। हालांकि कुछ स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि पारादीप फॉस्फेट्स की लिस्टिंग 45 से 52 रुपये के बीच में हो सकती है।
GCL Securities के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल ने बताया, "ग्रे मार्केट सेंटीमेंट को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। पारादीप फॉस्फेट्स का इश्यू प्राइस काफी वाजिब था और यह करीब 45 से 54 रुपये के बीच में लिस्ट हो सकता है। अगर बाजार में नेगेटिव माहौल के इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस से नीचे आती है, तो इस इस गिरावट को स्टॉक खरीदने के मौके के रूप में देखना चाहिए।"
बता दें कि Paradeep Phosphates का आईपीओ 17 मई से 19 मई तक बोली लगाने के लिए खुला था। यह प्राइवेट सेक्टर की देश की दूसरी सबसे बड़ी नॉन-यूरिया और DAP बनाने वाली कंपनी है। इसकी शुरुआत 1981 में हुई थी। यह कई तरह की फर्टिलाइजर्स की मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग करती है।
यह कंपनी आईपीओ से 1,501 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इसमें 499.73 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। पारादीप फास्फेट्स में जुआरी मैरोक फॉस्फेट्स प्राइवेट लिमिटेड (ZMPPL) में 80.45 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी 19.55 फीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार की है। आईपीओ के जरिए सरकार अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है।