Paras Defence IPO: पारस डिफेंस के शेयरों का अलॉटमेंट 28 सितंबर को हुआ। जिन लोगों को ये शेयर मिले होंगे उनके डिमैट अकाउंट में यह नजर आने लगा होगा। शेयर हासिल करने वाले निवेशकों को अब इसकी लिस्टिंग का इंतजार है। Paras Defence के शेयरों की लिस्टिंग 1 अक्टूबर शुक्रवार को होने वाली है। कंपनी के IPO का सब्सक्रिप्शन जबरदस्त रहा जिसकी वजह से इसकी लिस्टिंग भी दमदार रहने की उम्मीद है।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, Paras Defence IPO का GMP 30 सितंबर को 200 रुपए चल रहा है। यह 29 सितंबर के मुकाबले 12 रुपए कम है। अनलिस्टेड मार्केट पर नजर रखने वालों का कहना है कि 12 रुपए की गिरावट के बावजूद Paras Defence के शेयर सब्सक्रिप्शन खुलने के बाद से ही इश्यू प्राइस से 100% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि निवेशक इसकी दमदार लिस्टिंग की उम्मीद कर रहे हैं।
Paras Defence के अनलिस्टेड शेयरों का IPO मंगलवार 28 सितंबर को 230 रुपए था। जो 29 सितंबर को घटकर 212 रुपए पर आ गया था। और आज 30 सितंबर को यह 12 रुपए और घटकर 200 रुपए पर आ गया है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 165-175 रुपए है।
अगर आज के GMP को देखें तो कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 375 (175+200) रुपए पर हो सकती है। यह अपर प्राइस बैंड 175 रुपए से 115% ज्यादा है।
ग्रे मार्केट में Paras Defence के शेयरों की जबरदस्त डिमांड के बारे में UnlisteArena.com के फाउंडर अभय दोषी का कहना है कि इश्यू का साइज छोटा होने के कारण रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन हुआ है। Paras Defence ने 170 करोड़ रुपए का IPO पेश किया था।