Paytm IPO को सॉफ्टबैंक ग्रुप ने बताया अपने लिए बड़ा इवेंट, कहा- पेटीएम की वैल्यूएशन अभी और बढ़ेगी

सॉफ्टबैंक ग्रुप, Paytm की सबसे बड़ी निवेशकों में से एक है

अपडेटेड Nov 08, 2021 पर 5:03 PM

जापान की दिग्गज इनवेस्टमेंट फर्म सॉफ्टबैंक (SoftBank) के सीईओ मसायोशी सोन (Masayoshi Son) का कहना है कि भारतीय फिनटेक कंपनी Paytm का आईपीओ (Paytm IPO) उनकी कंपनी के लिए बड़ा इवेंट है। सॉफ्टबैंक ग्रुप, Paytm की सबसे बड़ी निवेशकों में से एक है और इसने कई फंडिंग राउंड के दौरान Paytm में निवेश किया है। पेटीएम के IPO में एक अरब डॉलर से अधिक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है, जिसके तहत सॉफ्टबैंक ग्रुप भी अपनी हिस्सेदारी बेच रहा है।

IPO के लिए Paytm की मार्केट वैल्यूएशन 20 अरब डॉलर तय की गई है, जो इसे भारत की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी बनाती है। हालांकि IPO आने से पहले तक यह अनुमान लगाया जा रहा था कि कंपनी की वैल्यू 25-30 अरब डॉलर के आसपास लग सकती है। ऐसे में Paytm की मौजूदा वैल्यू उसके IPO के पहले के अनुमान से कम है।

Airline Ticket: आज आसमान में उड़े, कल किश्तों में दें पैसे, इस एयरलाइन ने दी यह सुविधा

Paytm की उम्मीद से कम वैल्यूएशन के बारे में पूछे जाने पर मसायोशी सोन ने कहा, "मेरा मानना है कि पेटीएम और उसकी वैल्यूएशन तेजी से बढ़ेगी और यह मार्केट की परिस्थितियों और उसके विस्तार पर निर्भर करेगा। खैर किसी भी तरह से, मेरा मानना ​​है कि हमने जिस वैल्यूएशन पर कंपनी में निवेश किया था, उसकी वैल्यूएशन उससे बड़ी होनी चाहिए।"

सॉफ्टबैंक ने 2017 में पहली बार पेटीएम में 1.4 अरब डॉलर निवेश किया था और उस फंडिंग राउंड में कंपनी की वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर लगी थी। सॉफ्टबैंक ने उसके बाद के भी कई फंडिंग राउंड में निवेश किया और उसकी कंपनी में मौजूदा होल्डिंग की वैल्यू उसके निवेश किए गए राशि की 2 गुना से अधिक है।

...तो क्या दिवाली की वजह से प्रदूषण नहीं बढ़ा है? कम से कम आंकड़ों का तो यही कहना है

मसायोशी सोन ने कहा, "जहां तक हमारी बात है, यह IPO हमारे लिए एक शानदार इवेंट होना चाहिए। मेरा मानना है कि आने वाले समय में वे अपने वैल्यूएशन को बढ़ा सकते हैं।" बता दें कि पेटीएम सहति सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कई कंपनियां इस साल शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए तैयार हैं। इनमें पेटीएम के अलावा इंश्योरेंस फर्म पॉलिसीबाजार (Policybazaar) और ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक प्रोवाइडर डेल्हीवेरी (Delhivery) का नाम प्रमुख है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।