Get App

PhonePe ने IPO का अपडेटेड ड्राफ्ट किया जमा, Walmart बेचेगी 9% हिस्सा

PhonePe IPO: SEBI ने 20 जनवरी 2026 को फोनपे के कॉन्फिडेंशियल DRHP को मंजूरी दी। वर्तमान में जनरल अटलांटिक सिंगापुर PPIL 8.98 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी पब्लिक शेयरहोल्डर है। फोनपे ऐप की शुरुआत अगस्त 2016 में हुई थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 8:37 AM
PhonePe ने IPO का अपडेटेड ड्राफ्ट किया जमा, Walmart बेचेगी 9% हिस्सा
PhonePe ने सितंबर 2025 में IPO के लिए SEBI के पास कॉन्फिडेंशियल तरीके से ड्राफ्ट जमा किया था।

डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म फोनपे ने अपने IPO के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) जमा किया है। UDRHP के अनुसार, IPO में केवल ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा। इसमें प्रमोटर WM डिजिटल कॉमर्स होल्डिंग्स और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 5.06 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। नए शेयर जारी नहीं होंगे। इसलिए ऑफर से मिलने वाली पूरी रकम शेयर बिक्री करने वालों को मिलेगी।

फोनपे ने सितंबर 2025 में IPO के लिए SEBI के पास कॉन्फिडेंशियल तरीके से ड्राफ्ट जमा किया था। कहा गया था कि मेगा IPO लगभग 12,000 करोड़ रुपये का रहेगा। कॉन्फिडेंशियल रूट कंपनियों को लिस्टिंग पर अंतिम फैसले पर पहुंचने तक गोपनीयता की सुविधा देता है। अगर जरूरी हो तो वे बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किए बिना ड्राफ्ट को वापस भी ले सकती हैं। कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग कंपनियों को सेंसिटिव बिजनेस डिटेल्स या फाइनेंशियल मेट्रिक्स और रिस्क्स को गोपनीय रखने की इजाजत देती है, खासकर कॉम्पिटीटर्स से। SEBI ने 20 जनवरी 2026 को PhonePe के कॉन्फिडेंशियल DRHP को मंजूरी दी।

कौन बेचेगा कितने शेयर

WM डिजिटल कॉमर्स होल्डिंग्स का मालिकाना हक वॉलमार्ट इंटरनेशनल होल्डिंग्स इंक के पास है। इसकी PhonePe में 71.77 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह OFS के जरिए 4.59 करोड़ शेयर बेच रही है। यह कंपनी की कुल पेड अप इक्विटी का 9.06 प्रतिशत है। OFS में बाकी 47.17 लाख शेयर निवेशक टाइगर ग्लोबल PIP 9-1 और माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल फाइनेंस अनलिमिटेड कंपनी की ओर से रहेंगे। माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल फाइनेंस अनलिमिटेड कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन की सब्सिडियरी है। टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट, फोनपे से एग्जिट करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें