Plaza Wires IPO : रिटेल निवेशकों ने लगाई रिकॉर्ड बोली, तीसरे दिन तक 62.56 गुना सब्सक्राइब

Plaza Wires IPO : आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 10 अक्टूबर को फाइनल होगा। इसके बाद शेयरों की BSE और NSE पर 13 अक्टूबर को एंट्री होगी। शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल नया प्लांट लगाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 6:00 PM
Plaza Wires IPO : प्लाजा वायर्स के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Plaza Wires IPO : वायर बनाने वाली कंपनी प्लाजा वायर्स के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन तक यह इश्यू 62.56 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 59.40 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 94.96 लाख शेयर हैं। रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ में अब तक की सबसे अधिक बोली लगाई है। कंपनी आईपीओ के जरिए 71.28 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए 51-54 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों के पास इसमें 5 अक्टूबर तक निवेश का मौका है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 5.79 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 132.69 गुना


रिटेल निवेशक - 223.92 गुना

टोटल - 62.57 गुना

(04 Oct 2023 | 05:00:00 PM)

Plaza Wires IPO की डिटेल्स

इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 51-54 रुपये का प्राइस बैंड और 277 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। इश्यू का 75 फीसदी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 10 अक्टूबर को फाइनल होगा। इसके बाद शेयरों की BSE और NSE पर 13 अक्टूबर को एंट्री होगी। इश्यू के लिए केफिन टेक रजिस्ट्रार है। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,32,00,158 नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल नया प्लांट लगाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

Plaza Wires का कैसा है कारोबार

2006 में बनी प्लाजा वायर्स (पूर्व नाम नवरत्न वायर्स) वायर और एलटी एलुमिनियम केबल बनाकर बेचती है। इसके अलावा यह फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (FMEG) की भी बिक्री करती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री फ्लैगशिप ब्रांड प्लाजा केबल्स और होम ब्रांड एक्शन वायर्स और पीसीजी के नाम से होती है। इलेक्ट्रिक फैन की आफ्टर-सेल्स सर्विस के तहत यूपी, उत्तराखंड, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु में 20 से अधिक सर्विस सेंटर्स हैं। करीब दो साल पहले 2021 इसने मिनिएचर सर्किट ब्रेकर्स (MCB) और डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड्स (DB) लॉन्च करके अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।