Popular Vehicles IPO: केरल की ऑटोमोबाइल डीलर पॉपुलर वीइकल्स एंड सर्विसेज (Popular Vehicles and Services) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड भी फिक्स हो चुका है। सब्सक्रिप्शन के लिए यह इश्यू 12 मार्च को खुलेगा और इसमें 280-295 रुपये के प्राइस बैंड में बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 11 मार्च को खुलेगा। कंपनी की वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। कंपनी को जो पैसा मिलेगा, उसका कुछ हिस्सा यह कर्ज चुकाने में खर्च करेगी।
Popular Vehicles IPO की डिटेल्स
पापुलर वीईकल्स के 601.55 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-14 मार्च के बीच खुलेगा। इस इश्यू के लिए 280-295 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 28 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इश्यू का 50 फीसदी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 15 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 15 मार्च को फाइनल होगा और फिर BSE, NSE पर 19 मार्च को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।
इस आईपीओ के तहत 250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,19,17,075 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। ऑफर फॉर सेल के तहत प्राइवेट इक्विटी फंड BanyanTree Growth Capital II LLC अपने शेयर बेचेगी। अब पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो ऑफर फॉर सेल शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्ल को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
Popular Vehicles के बारे में
वर्ष 1983 में बनी गोपाल स्नैक्स ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स के कारोबार में है। यह नई-पुरानी गाड़ियों की बिक्री, सर्विसिंग, स्पेयर पार्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन, ड्राइविंग स्कूल्स और थर्ड पार्टी फाइेंशियल और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स सेल्स जैसी सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसकी सेहत लगातार मजबूत हुई है।
वित्त वर्ष 2021 में इसे 32.46 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 33.67 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में यह 64.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 29 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 4,892.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 40.04 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 2,848.21 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है। आईपीओ से मिले 192 करोड़ रुपये से अपना कर्ज कुछ हल्का करेगी। दिसंबर 2023 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक इस पर 637.06 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड कर्ज है।