Paradeep Phosphates ने आईपीओ के जरिए फंड उगाही के लिए सेबी में DRHP दाखिल कर दिया है। Paradeep Phosphates, Zuari Agro Chemicals और OCP Group SA का एक ज्वाइंट वेचर है। इस आईपीओ में 1,255 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि इसके जरिए कंपनी के वर्तमान शेयर धारकों और प्रमोटरों द्वारा 12.004 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी।
ऑफर फॉर सेल के तहत Zuari Maroc Phosphates Pvt Ltd (ZMPPL) 75.5 लाख शेयरों की बिक्री करेगी जबकि भारत सरकार 11.249 करोड़ शेयरों की अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी। वर्तमान में Paradeep Phosphates में ZMPPL की 80.45 फीसदी और भारत सरकार की 19.55 फीसदी हिस्सेदारी है।
Axis Capital, ICICI Securities, JM Financial और SBI Capital Markets इस आईपीओ के लीड मैनेजर होंगे।
इस आईपीओ से मिले 642 करोड़ रुपये का उपयोग गोवा स्थित जुआरी एग्रो केमिकल की आशंकि फाइनेशिंग में की जाएगी।
गौरतलब Paradeep Phosphates तमाम तरीके के फर्टिलाइजर बनाती है जिसमें DAP,NPK, Zypmite, Phosphogypsum और Hydroflorosilicic Acid (HFSA) शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी MOP, SPN और City compost भी बनाती है। कंपनी के फर्टिलाइजर जय किसान -नवरत्ना और नवरत्ना ब्रॉन्ड से बाजार में मिलते हैं। पारादीप उडिसा में कंपनी की ईकाई है।