Premium Plast IPO: प्रीमियम प्लास्ट लिमिटेड का आईपीओ 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 26.20 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 23 अक्टूबर तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ के लिए प्रति शेयर 46-49 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ के तहत 53.46 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
Premium Plast IPO से जुड़ी डिटेल
इस आईपीओ में आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 3000 शेयर है। खुदरा निवेशकों को इसमें कम से कम ₹147000 का निवेश करना होगा। प्रीमियम प्लास्ट IPO के सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 अक्टूबर 2024 को किए जाने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे, जिसकी संभावित तारीख 28 अक्टूबर 2024 तय की गई है।
खंडवाला सिक्योरिटीज लिमिटेड प्रीमियम प्लास्ट आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। प्रीमियम प्लास्ट आईपीओ के लिए मार्केट मेकर असनानी स्टॉक ब्रोकर है। चेतन नागेंद्र दवे और डॉ लोपा चेतन दवे कंपनी के प्रमोटर हैं।
प्रीमियम प्लास्ट लिमिटेड की स्थापना 1995 में हुई थी और यह महाराष्ट्र में स्थित है। कंपनी कमर्शियल व्हीकल के OEM के लिए एक्सटीरियर, इंटीरियर और हुड कंपोनेंट्स को डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। कंपनी की प्रोडक्ट रेंज में ऑटोमोटिव पार्ट्स, प्लास्टिक कंपोनेंट और पैकेजिंग कंपोनेंट शामिल हैं। कंपनी के पास तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, जिनमें से दो मध्य प्रदेश के पीथमपुर में और तीसरी वसई, महाराष्ट्र में स्थित हैं। इन प्रोडक्शन फैसिलिटी की कुल स्थापित क्षमता 1975 MTPA है।
Premium Plast का फाइनेंशियल
फाइनेंशियल की बात करें तो कंपनी ने 2023 में ₹44.05 करोड़ के मुकाबले 2024 में ₹39.40 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। कंपनी ने 2023 में ₹1.59 करोड़ के प्रॉफिट के मुकाबले 2024 में ₹4.17 करोड़ का मुनाफा कमाया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।