Prostarm Info Systems IPO: पहले ही दिन 3.54 गुना हुआ सब्सक्राइब, जानिए लेटेस्ट GMP और सब्सक्रिप्शन को लेकर क्या हैं एक्स्पर्ट्स की राय?

Prostarm Info Systems IPO: UPS और इन्वर्टर बनाने वाली इस कंपनी ने 26 मई को, IPO खुलने से एक दिन पहले, एंकर निवेशकों से ₹50.4 करोड़ जुटा लिए थे। इस IPO का प्राइस बैंड ₹95 से ₹105 प्रति शेयर तय किया गया है। यह IPO 27 मई से 29 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा

अपडेटेड May 27, 2025 पर 7:57 PM
स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं

Prostarm Info Systems IPO: प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स के ₹168 करोड़ के IPO को पहले दिन ही निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक यह आईपीओ पहले ही दिन 3.54 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बता दें कि कंपनी ने कुल 1.12 करोड़ शेयरों की पेशकश की थी, जिसके मुकाबले फिलहाल करीब 3.97 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी है। महाराष्ट्र की इन्वर्टर और यूपीएस बनाने वाली कंपनी, प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स का ₹168 करोड़ का IPO 27 मई यानी आज से ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है।

किस कोटे में कितना हुआ सब्सक्राइब?

गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) में इस आईपीओ को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। उनके लिए रिजर्व कोटे का उन्होंने 6.82 गुना तक बोली लगाई है। रिटेल निवेशकों ने भी उअपने लिए आरक्षित कोटे का लगभग 4.14 गुना तक सब्सक्राइब किया है। हालांकि, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) की ओर से प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन में अब तक थोड़ा धीमा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। फिलहाल QIBs ने अपने लिए रिजर्व हिस्सेदारी का सिर्फ 5% बुक किया है।

IPO की पूरी जानकारी

इन्वर्टर बनाने वाली इस कंपनी ने आईपीओ में अपने 1.6 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए है। इसका प्राइस बैंड ₹95 से ₹105 प्रति शेयर तय किया गया है। यह IPO 27 मई से 29 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। निवेशक कम से कम 142 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें न्यूनतम ₹14,910 का निवेश होगा। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 20 मई को होगा वहीं 3 जून को शेयरों की लिस्टिंग होगी।

कंपनी इस IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और कई अधिग्रहणों में करने की योजना में है।


आवेदन को लेकर विशेषज्ञों की क्या है राय?

Lemonn Markets Desk के गौरव गर्ग ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे मध्यम से लंबी अवधि के निवेश के लिए इस IPO को सब्सक्राइब करें। बजाज ब्रोकिंग ने भी निवेशकों को लंबी अवधि के लिए इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा,'FY23 से इसकी बॉटम लाइन में अचानक उछाल आया है जो एक ही रुफ के नीचे सभी संबंधित सेवाएं प्रदान करने की इसकी क्षमता के कारण है। इसके वित्तीय आंकड़ों के आधार पर यह IPO पूरी तरह से अच्छा सौदा प्रतीत होता है। निवेशक इसे लंबी अवधि के लिए ले सकते हैं।'

ग्रे मार्केट प्रीमियम में क्या चल रहा है भाव?

स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इन्वेस्टोरगेन के अनुसार, कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹130 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। ₹105 प्रति शेयर के IPO की कीमत के मुकाबले, कंपनी के शेयर ₹25 या 23.81% ज्यादा मूल्य पर ट्रेड कर रहे है।

वही IPO वॉच के अनुसार, कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ₹27 के ग्रे मार्केट प्रीमियम पर ₹132 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। वैसे ये बता दें कि किसी भी शेयर का GMP एक अनुमानित आंकड़ा होता है।

IPO खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों जुटाए ₹50.4 करोड़

UPS और इन्वर्टर बनाने वाली इस कंपनी ने 26 मई को, IPO खुलने से एक दिन पहले, एंकर निवेशकों से ₹50.4 करोड़ जुटा लिए थे। Prostarm Info Systems ने एक्सचेंजों को बताया कि उसने ₹105 प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर एंकर निवेशकों को 48 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। एंकर निवेशकों में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टमेंट, एस्ट्रोन कैपिटल, स्टेपट्रेड रिवोल्यूशन फंड, अबुंडंटिया कैपिटल और स्वयोम इंडिया अल्फा फंड थे। बता दें कि प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स के IPO के लिए Choice Capital Advisors बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहा है।

Groww के प्री-IPO फंडिंग राउंड में Iconiq Capital कर सकती है 15 करोड़ डॉलर का निवेश, GIC पहले से है कतार में

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।